फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election: BJP will hold 82 rallies in first phase Polls

Gujarat Election: पहले चरण की 89 सीटों पर भाजपा करेगी 82 रैलियां, शिवराज-योगी और मांडविया को मिला विशेष टास्क

Fri, 18 Nov 2022 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 18 Nov 2022 02:58 PM IST
सार

Gujarat Election: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सूरत की चौर्यासी सीट के गोडादरा में सभा को संबोधित करेंगे। यहां हिंदी भाषी मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसलिए इन्हें लुभाने के लिए योगी को प्रचार में उतारा है। यहां करीब दो से तीन लाख उत्तर भारतीय हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिंबायत, उधना, पांडेसरा व अन्य क्षेत्रों में सभाएं होंगी...

विज्ञापन
Gujarat Election: BJP will hold 82 rallies in first phase Polls
Gujarat Election: BJP - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

गुजरात में पहले चरण के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख बीत चुकी है। शुक्रवार से प्रदेश में चुनाव प्रचार का घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मतदाताओं के समीकरण के अनुसार अलग अलग क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। पहले चरण की 89 सीटों में से 82 पर शुक्रवार को केंद्रीय और प्रदेश के नेता एक साथ प्रचार और रोड शो के लिए उतरेंगे। मध्यप्रदेश के सीएम चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गुजरात में प्रचार के लिए टास्क सौंपे गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मांडविया और रुपाला को मिली पाटीदार बाहुल्य क्षेत्र में प्रचार की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

इन नेताओं को सौंपी कमान

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन 56 सीटों पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के सांसद समेत 15 नेता प्रचार और सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 36 सीटों पर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और संगठन के पदाधिकारी समेत 14 नेता प्रचार करेंगे। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जामनगर ग्रामीण, भरूच और ओलपाड में प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर धांग्रधा, दसाडा, भावनगर ग्रामीण, भावनगर पूर्व, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मांगरोल, मांडवी, बारडोली, सूरत पश्चिम में प्रचार करेंगे। जबकि वीके सिंह गोंडल और पोरबंदर में रहेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मांडवी, अबडासा, मोरबी, भावनगर पश्चिम और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वांकानेर, झगडिया और चौर्यासी में सभा और प्रचार करते हुए नजर आएंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

मांडविया और रुपाला को मिली पाटीदार बाहुल्य क्षेत्र की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडविया और पुरुषोत्तम रुपाला को सूरत की पाटीदार बहुल सीट की जिम्मेदारी दी गई है। वराछा, कतारगाम और करंज क्षेत्रों में ये नेता सभाएं लेंगे। इस इलाके में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। हालांकि यह तीनों सीटों भाजपा का गढ़ मानी जाती हैं। लेकिन वोटर्स का मन निगम चुनाव की तरह रहा तो भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए ही मांडविया और रुपाला सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के सामने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी करेंगे प्रचार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सूरत की चौर्यासी सीट के गोडादरा में सभा को संबोधित करेंगे। यहां हिंदी भाषी मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसलिए इन्हें लुभाने के लिए योगी को प्रचार में उतारा है। यहां करीब दो से तीन लाख उत्तर भारतीय हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिंबायत, उधना, पांडेसरा व अन्य क्षेत्रों में सभाएं होंगी। यहां मराठी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इधर, कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सूरत में रहेंगे। वे हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय मतदाताओं को रिझाने का काम करेंगे। तिवारी उधना में प्रचार करेंगे। यहां करीब 45 से 50 हिंदी भाषी लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed