{"_id":"6384ab6abc3c13516e333e67","slug":"gujarat-election-2022-pm-narendra-modi-railly-slams-congress-aap-rahul-gandhi-arvind-kejriwal-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘बांटों और राज करो’ की रणनीति छोड़ने में ही आपकी भलाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘बांटों और राज करो’ की रणनीति छोड़ने में ही आपकी भलाई
Mon, 28 Nov 2022 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:06 PM IST
सार
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ रैलियां कीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता रही मेधा पाटकर के शामिल होने को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का विश्वास फिर से हासिल करने के लिए उसे ‘बांटो और राज करो’ की रणनीति छोड़नी होगी।
विज्ञापन
भावनगर जिले के पालीताना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य ने कांग्रेस को इसलिए खारिज कर दिया है क्योंकि एक क्षेत्र व समुदाय के लोगों को दूसरे क्षेत्र व समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़काने की उसकी नीति की वजह से राज्य को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बांटो और राज करो वाली है। गुजरात के अलग राज्य बनने से पहले उसने गुजराती और मराठी लोगों को एक दूसरे से लड़ाया। बाद में कांग्रेस ने विभिन्न जाति और समुदाय के लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काया। कांग्रेस के ऐसे पापों की वजह से गुजरात को बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।