{"_id":"6378cd1ab7612c3cdf1cc1bc","slug":"gujarat-election-2022-dhanera-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanera Assembly Seat: इस सीट पर निर्दलीय ने भाजपा को दी बड़ी शिकस्त, ऐसा है धनेरा का चुनावी इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dhanera Assembly Seat: इस सीट पर निर्दलीय ने भाजपा को दी बड़ी शिकस्त, ऐसा है धनेरा का चुनावी इतिहास
Tue, 13 Dec 2022 04:40 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:40 PM IST
सार
भाजपा अब तक कुल चार बार इस सीट पर चुनाव जीती है। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को निर्दलीय के हाथों हार झेलनी पड़ी। 2012 और 2017 में कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही है।
विज्ञापन
मावजी देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। तीन सीट पर निर्दलीय जीते तो एक सीट सपा के खाते में गई।
बनासकांठा जिले की धनेरा सीट सियासी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में यहां हार झेलनी वाली भाजपा इस बार जीत की उम्मीद कर रही थी। लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार मावजीभाई देसाई ने पार्टी की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फेर दिया। इस चुनाव में देसाई ने भाजपा के भगवानभाई पटेल को 35,696 वोटों से बड़ी शिकस्त दी। देसाई इस चुनाव में जीते तीन निर्दलीय उम्मीदवारों में शामिल रहे।
यहां के पुराने नतीजों पर गौर करें तो लंबे समय तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1998, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार यह सीट भाजपा की झोली में गई। हालांकि, इस चुनाव से पहले हुए पांच चुनावों में से तीन बार भाजपा को यहां जीत मिली है। 2012 और 2017 में कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही है।
विज्ञापन
2017 में लगातार दूसरी बार जीती थी कांग्रेस
2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार नत्थाभाई पटेल ने भाजपा के भावजी भाई देसाई को महज 2,093 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 में भी यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के जोयताभाई पटेल ने भाजपा उम्मीदवार वसंतभाई पुरोहित को 30 हजार वोटों से हराया था।
इस सीट पर भाजपा जीत चुकी है लगातार तीन चुनाव
कांग्रेस इस सीट पर 2012 एवं 2017 में दो चुनावों में जीती है। इससे पहले भाजपा ने भी यहां लगातार तीन जीत हासिल की है। भाजपा अब तक कुल चार बार इस सीट पर जीत चुकी है। 1990 में भाजपा ने यहां पहली बार चुनाव जीता; उसके बाद 1998, 2002 एवं 2007 में लगातार जीत हासिल की थी। 1975 में इस सीट पर जनसंघ को जीत मिली थी। कांग्रेस ने इस सीट पर कुल सात चुनाव जीते हैं।
2022 चुनाव के लिए भाजपा ने भगवानजीभाई चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक नत्थाभाई पटेल को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी से सुरेश देवड़ा चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में बनासकांठा जिले की पांच सीटों पर जीती थी कांग्रेस
धनेरा सीट, बनासकांठा जिले के अंतर्गत आने वाली 9 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 9 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।