{"_id":"63846d8f95fe34170c157897","slug":"gujarat-election-2022-bjp-leader-jay-narayan-vyas-joins-congress-along-with-his-son-sameer-vyas-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: दिग्गज भाजपा नेता जेएन व्यास ने थामा कांग्रेस का हाथ, मोदी कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: दिग्गज भाजपा नेता जेएन व्यास ने थामा कांग्रेस का हाथ, मोदी कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री
Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
सार
चार बार के विधायक जेएन व्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए जय नारायण व्यास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य कैबिनेट में पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में अपने बेटे समीर व्यास के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसी महीने में जय नारायण व्यास ने भाजपा छोड़ी थी।
विज्ञापन
सिद्धपुर विधानसभा से चार बार के विधायक जेएन व्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में व्यास कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे, जिसके चलते इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इस कारण वह लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
गुमराह करने के लिए भड़काऊ भाषण दे रही भाजपा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर कहा कि गुजरात में 27 साल के शासन के बाद भी भाजपा के राष्ट्रीय नेता एक वार्ड से दूसरे वार्ड घूम रहे हैं। कई राज्यों के सीएम यहां आ रहे हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा, राज्य में बदलाव लाने के बजाय, भाजपा ने अपने सीएम को ही बदल दिया। यहां छह साल में तीन सीएम बदले गए। इसका मतलब है यह है कि उन्होंने राज्य में कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन