फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Candidate List Gujarat 2022: BJP Released First List of Candidates Today News in Hindi

BJP Candidate List Gujarat: भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Thu, 10 Nov 2022 11:30 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Thu, 10 Nov 2022 11:30 AM IST
सार

BJP First Candidate List 2022 Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
BJP Candidate List Gujarat 2022: BJP Released First List of Candidates Today News in Hindi
पीएम मोदी के साथ रवींद्र जडेजा और रीवाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा मांडवी से अनिरुद्ध भाई, अंजार से त्रिकम भाई, गांधीधाम से मालती बेन, मोरबी से कांतिलाल और कालवाड़ से वेगजी भाई को टिकट दिया गया है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, जाम नगर ग्रामीण से राघव जी, महुआ से शिवाभाई और जैतपुर से जयेश भाई ताल ठोंकेंगे। 

विज्ञापन

इन नेताओं ने किया चुनाव नहीं लड़ने का एलान

बता दें कि गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। इनमें नितिन पटेल, विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा, गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल शामिल हैं। वहीं, भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे, मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकड़िया और योगेश पटेल ने भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed