फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Amraiwadi Assembly Seat Profile and History

Amraiwadi Assembly Seat: अमराईवाड़ी में भाजपा ने लगाया जीत का चौका, जानें यहां के पिछले ट्रेंड

Sat, 10 Dec 2022 01:19 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Dec 2022 01:19 PM IST
सार

अहमदाबाद जिले की 21 में से 19 सीटों पर इस बार भाजपा को जीत मिली है। दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। जिन 19 सीटों पर भाजपा के जीत मिली है उनमें अमराईवाड़ी भी शामिल है। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Amraiwadi Assembly Seat Profile and History
bjp, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की अमराईवाड़ी सीट हरेक दल के लिए सियासी तौर पर बेहद महत्वपूर्ण थी। एक उपचुनाव समेत यहां अब तक चार चुनाव हुए हैं जिसमें चारों बार भाजपा को जीत मिली है। यहां 2012 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक हसमुख भाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार उन्होंने कांग्रेस के धर्मेंद्रभाई शांतिलाल पटेल (धमभाई) को 43,272 वोटों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में भी अमराईवाड़ी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक हसमुख भाई पटेल को टिकट दिया था। पटेल ने इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अरविन्द सिंह चौहान को 49 हजार वोटों से हरा दिया था। पटेल ने बाद में 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के जगदीश पटेल ने जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे तब से लेकर यहां एक उप चुनाव समेत चार चुनाव हो चुके हैं। 2012 में भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हसमुख भाई पटेल ने कांग्रेस के बिपिन भाई गढ़वी को शिकस्त दी थी। 

दलित आबादी चुनावों में निभाती है अहम भूमिका 
अमराईवाड़ी, गुजरात की उन सीटों में शामिल है जहां दलित आबादी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है। समुदाय का वोट किसी भी पार्टी के लिए जीत-हार का कारण बन जाता है। दलित के बाद पटेल वोटर भी यहां पार्टियों के लिए अहम हो जाते हैं। 

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर दो बार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले हसमुख भाई पटेल को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर धर्मेंद्र शांतिलाल पटेल (धमभाई) को उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
अमराईवाड़ी अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed