फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election 2017 Rahul Gandhi asked 10th questions to pm narendra modi

राहुल का PM से सवाल- न चले स्कूल न मिला अस्पताल, न बेघर को घर न युवा को रोजगार

Fri, 08 Dec 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Gujarat election 2017 Rahul Gandhi asked 10th questions to pm narendra modi
राहुल गांधी
दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल यानी 9 दिसंबर को होगा।  देश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 22 सालों से शासन कर रही बीजेपी गुजरात में नाक बचाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी वहीं कांग्रेस वापस सत्ता पाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहा रही है।
विज्ञापन


चुनाव में अपना पक्ष रखने के लिए दोनों ही पार्टियां एक दूसरे से सवाल जबाव कर रही हैं। चुनाव के क्रम में  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल के जरिए हमला बोल रहे हैं। आज इसी क्रम में  उन्होंने  दसवां सवाल किया है। इस सवाल में उन्होंने आदिवासियों की जमीन छीने जाने की बात की है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों का जंगल पर अधिकार नहीं रहा है, लाखों जमीन के पट्टे अटके पड़े हैं, बच्चों को न स्कूल मिला है और न लोगों को अस्पताल ही मिला है।
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल दागते हुए उन्होंने ये भी लिखा है कि न बेघर को घर मिला है न युवा को रोजगार। उन्होंने मोदी से पूछा है कि कहां गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़? 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अपना नौंवा सवाल किया था। इसमें राहुल ने किसानों का जिक्र करते हुए लिखा कि पीएम ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है।
 

 

न की कर्ज माफी, न दिया फसल का सही दाम

Gujarat election 2017 Rahul Gandhi asked 10th questions to pm narendra modi
राहुल गांधी
राहुल ने लिखा कि न की कर्ज माफी, न दिया फसल का सही दाम, मिली नहीं फसल बीमा राशि, न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम, खेती पर गब्बर सिंह की मार, छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार, PM साहब बतायें, खेडुत (किसानों) के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?


बता दें कि इससे पहले बुधवार (6 दिसंबर) को राहुल ने गुजरात में खराब स्वास्थय सेवाओं के होने का दावा करते हुए आठवां सवाल किया था। राहुल ने लिखा था कि 39% बच्चे कुपोषण से बेजार, हर 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार, चिकित्सा के बढ़ते हुए भाव, डाक्टरों का घोर अभाव, भुज में 'मित्र' को 99 साल के लिए दिया सरकारी अस्पताल, क्या यही है आपके स्वास्थ्य प्रबंध का कमाल?

बता दें कि राहुल गांधी रोज पीएम पर हमला बोलते हुए एक नया सवाल दाग रहे हैं। इससे पहले किए गए ट्वीट में बढ़ती महंगाई पर तंज कसा गया था। उसमें राहुल ने लिखा था कि जुमलों की बेवफाई मार गई, नोटबंदी की लुटाई मार गई, GST सारी कमाई मार गई, बाकी कुछ बचा तो- महंगाई मार गई, बढ़ते दामों से जीना दुश्वार, बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed