{"_id":"5a2a6e094f1c1bc1678c06f4","slug":"gujarat-election-2017-patidar-leader-dinesh-bambhaniya-resigns-from-patidar-anamat-andolan-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: वोटिंग से एक दिन पहले हार्दिक को बड़ा झटका, दिनेश बांभनिया का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: वोटिंग से एक दिन पहले हार्दिक को बड़ा झटका, दिनेश बांभनिया का इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
दिनेश बभनिया, पाटीदार नेता
- फोटो : ANI
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां शनिवार को राज्य में पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है।
विज्ञापन
अय्यर के बचाव में आए हार्दिक, बोले - हिंदुस्तान की बहू को मोदी ने कहा था 'बार गर्ल'
विज्ञापन
वहीं पाटीदार आंदोलन के एक बड़े नेता दिनेश बांभनिया ने इस्तीफा दे दिया है। दिनेश बांभानिया पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के सह- संयोजक थे। बांभनिया हार्दिक पटेल के सबसे करीबी नेताओं में से एक थे।
विज्ञापन
कांग्रेस से डील में दिनेश बांभनिया ही पाटीदार आंदोलन समिति की ओर से बात कर रहे थे। हार्दिक के कथित सेक्स सीडी आने के बाद दिनेश ने हार्दिक पर सवाल उठाए थे। बांभनिया ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आरक्षण पर कांग्रेस का रूख साफ नहीं है।Patidar leader Dinesh Bambhaniya resigns from Patidar Anamat Andolan Samiti (PAAS) (file pic) pic.twitter.com/nW1vcpHIJH
— ANI (@ANI) December 8, 2017
इससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के तीन और साथी केतन पटेल, अमरीश पटेल और श्वेता पटेल ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। केतन ने हार्दिक पर आंदोलन के नाम पर पैसा बनाने का आरोप लगाया है।
गुजरात चुनाव: हार्दिक के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी धोराजी सीट
धोराजी एकमात्र विधानसभा सीट है जहां से कांग्रेस ने हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले पीएएएस नेता वसोया को मैदान में उतारा है। वसोया कहते हैं कि यहां स्थानीय मसले अधिक प्रभावी हैं। भाजपा शासित नगर पालिका तो भूमिगत सीवेज प्रणाली को समय पर पूरा नहीं कर पाई।