फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Cyber Crime Cell busted a cyber fraud operation, arresting 10 people

गुजरात: 719 करोड़ रुपये के साइबर अपराध गिरोह का खुलासा, बैंक कर्मचारी समेत 10 गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
सार

गुजरात पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। इन पर 719 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामलों में शामिल होने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Gujarat:  Cyber Crime Cell  busted a cyber fraud operation, arresting 10 people
साइबर अपराधी गुजरात से गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात पुलिस ने 719 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधों में शामिल एक गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह में शामिल बैंक कर्मचारी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांधीनगर के उत्कृष्ट साइबर केंद्र ने सोमवार को बताया कि गिरोह चोरी किए गए धन को म्यूल बैंक अकाउंट्स (खच्चर खातों) में जमा करके उसे नकदी और क्रिप्टो करेंसी में बदलने के बाद दुबई और चीनी गिरोहों के पास भेजता था। यह राशि भावनगर स्थित इंडसइंड बैंक की 110 शाखाओं में ट्रांसफर की गई थी।

विज्ञापन


गांधीनगर के उत्कृष्ट साइबर केंद्र के अनुसार, आरोपी चुनिंदा बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त पैसे जमा कराते थे तथा उक्त राशि को नकदी और क्रिप्टो करेंसी में तब्दील करने से पहले दुबई में गिरोह के सदस्यों को भेजते थे जिनके चीनी गिरोहों से संबंध हैं।
विज्ञापन

26 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में 1594 साइबर धोखाधड़ी

पुलिस ने कहा कि 26 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय गिरोहों ने कुल 1594 साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, जिनमें महाराष्ट्र के 300, तमिलनाडु के 203, कर्नाटक के 194, तेलंगाना के 128, गुजरात के 97, केरल के 91, उत्तर प्रदेश के 88, दिल्ली के 74, आंध्र प्रदेश के 64, पश्चिम बंगाल के 60, राजस्थान के 42 और विभिन्न अन्य राज्यों के 253 मामले शामिल हैं।

देश भर में कुल 1,447 साइबर अपराधों में 719 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई और उक्त राशि 130 बैंक खातों से इंडसइंड बैंक की भावनगर शाखा के 110 बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से 30 से अधिक क्रिप्टो वॉलेट और 14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

110 म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर हुए 719 करोड़ रुपये
देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज 1,447 साइबर धोखाधड़ी के मामलों से प्राप्त कुल 719 करोड़ रुपये इंडसइंड बैंक की भावनगर शाखा के 110 म्यूल खातों में भेजे गए थे, जो 130 भुगतान खातों से ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल धोखाधड़ी, यूपीआई धोखाधड़ी, जमा धोखाधड़ी, ऋण धोखाधड़ी, पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी, टास्क धोखाधड़ी और विशिंग कॉल धोखाधड़ी जैसे कई साइबर अपराधों में शामिल था। 

ये भी पढ़ें: Earthquake In Japan: जापान के उत्तरी तट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed