फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Couple behead themselves using guillotine-like device as sacrificial ritual

Gujarat: बलि के नाम पर गिलोटिन जैसे उपकरण से काटा खुद का सिर, ऐसे दिया दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम

Sun, 16 Apr 2023 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

गुजरात के राजकोट में एक दंपति ने गिलोटिन जैसी डिवाइस से बलि की रस्म के तौर पर खुद का सिर काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। दंपति के परिजनों ने बताया है कि दोनों पिछले एक साल से हर दिन झोपड़ी में पूजा कर रहे थे। 

विज्ञापन
Gujarat: Couple behead themselves using guillotine-like device as sacrificial ritual
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के राजकोट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बलि के नाम पर गुजरात के राजकोट जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने ‘गिलोटिन’ जैसे उपकरण का इस्तेमाल करके अपना सिर काट कर आत्महत्या कर ली। राजकोट पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यह भी बताया कि आत्महत्या करने वाले दंपति ने गिलोटिन जैसा उपकरण खुद ही घर पर बनाया था। 

विज्ञापन


विंछिया थाने के उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह जडेजा ने बताया कि हेमूभाई मकवाना (38) और उसकी पत्नी हंसाबेन (35) ने विंछिया गांव में अपने खेत में एक झोपड़ी में उपकरण के ब्लेड से सिर काटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की इस योजना को तरह से अंजाम दिया कि उनके सिर कटने के बाद लुढ़क कर अग्निकुंड में चले जाएं। उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


जडेजा ने कहा, दंपति ने रस्सी से बंधे गिलोटिन जैसे यंत्र के नीचे अपना सिर रखने से पहले एक अग्निकुंड तैयार किया। जैसे ही उन्होंने रस्सी को छोड़ा, लोहे का ब्लेड उन पर गिरा जिससे उनके सिर धड़ से अलग हो गए और अग्निकुंड में लुढ़क गया।उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान शनिवार रात किया गया। दंपति के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दोनों पिछले एक साल से हर दिन झोपड़ी में पूजा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों से माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed