फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat cops arrest maulvi unearth plan to kill Hindu leader threaten TV channel editor MLA

Gujarat: उपदेश राणा की हत्या की साजिश रचने का आरोपी मौलवी गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ भी बना रहा था प्लान

Sat, 04 May 2024 09:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 04 May 2024 09:02 PM IST
सार

Gujrat: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी एक मौलवी है, जिसका नाम सोहेल अबुबक्र तिमोल है। उसने हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Gujarat cops arrest maulvi unearth plan to kill Hindu leader threaten TV channel editor MLA
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर एक टीवी चैनल के संपादक, भाजपा विधायक राजा सिंह और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को भी धमकी देने की साजिश रचने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि वह पाकिस्तान और नेपाल में बैठे अपने आकाओं के साथ मिलकर ऐसी साजिश रच रहा था। 

विज्ञापन


सोहेल ने रची थी उपदेश राणा की हत्या की साजिश 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी एक मौलवी है, जिसका नाम सोहेल अबुबक्र तिमोल है। सोहेल एक धागा फैक्ट्री का मैनेजर है और मुस्लिम बच्चों को इस्लाम का निजी ट्यूशन देता है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत का कहना है कि सोहेल ने हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने पाकिस्तान और नेपाल में मौजूद अपने आकाओं के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की सुपारी देने का प्लान तैयार किया था। इसके अलावा उस पर पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


‘पाकिस्तान और नेपाल में मौजूद लोगों के संपर्क में था’
पुलिस को तलाशी के दौरान सोहेल के मोबाइल फोन में कई आपत्तिजनक सामग्री मिलीं। इसमें उपदेश राणा की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश भी शामिल थी। इसके लिए वह पाकिस्तान और नेपाल के नंबरों पर लगातार बातचीत कर रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोहेल ने मार्च में उपदेश राणा को धमकी दने के लिए लाओस के एक नंबर का इस्तेमाल किया था और ग्रुप कॉल में पाकिस्तान और नेपाल के लोगों  को भी जोड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी साजिश रच रहे थे तीनों लोग
फोन पर मिली तस्वीरें और अन्य डिटेल से पता चला है कि ये सभी लोग एक टीवी चैनल के संपादक, भाजपा विधायक राजा सिंह और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ भी कोई बड़ी साजिश रच रहे थे। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान और नेपाल में मौजूद लोगों ने करीब डेढ़ साल पहले सोहेल से संपर्क किया था और तब से लेकर अब तक वे सभी लोग अलग अलग घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed