फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress Survey for 2017 LA Election shows another Mandate for BJP 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस के सर्वे में भाजपा को बहुमत

Mon, 19 Sep 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress Survey for 2017 LA Election shows another Mandate for BJP 
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह - फोटो : getty
गुजरात में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति के आंकलन के लिए गुजरात कांग्रेस ने एक गुप्त सर्वे करवाया। लेकिन इसके नतीजे उसके लिए ही चौंकाने वाले साबित हुए। सर्वे के नतीजों के अनुसार 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा को 97 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस अधिकतम 85 सीटें जीत पाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह सर्वे प्रोफेशनल एजेंसियों के जरिए करवाया गया। सर्वे के नतीजों के मुताबिक 182 में से 52 शहरी सीटों पर भाजपा को निश्चित तौर पर जीत हासिल होगी। इसका मतलब ग्रामीण इलाकों में भाजपा की पकड़ कमजोर हुई है। 45 सीटों पर भाजपा के जीतने की संभावना 80 से 85 प्रतिशत है। इसका मतलब राजनीतिक उठापटक के दौर से गुजरने के बावजूद 97 सीटों पर भाजपा की पकड़ सुदृढ़ बनी हुई हैं। यदि कांग्रेस के सर्वे के नतीजे सही साबित होते हैं तो एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाने का सपना टूट जाएगा। 
विज्ञापन








 

Gujarat Congress Survey for 2017 LA Election shows another Mandate for BJP 
नरेंद्र मोदी और विजय रूपानी - फोटो : ..
वर्तमान में गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 123 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 56। ऐसे में सर्वे में भाजपा को सीटों का नुकसान होता और कांग्रेस को फायदा होता तो दिख रहा है लेकिन यह  फायदा कांग्रेस को  सत्ता की चाभी दिला पाएगा ऐसी स्थितियां सर्वे के नतीजों में दिखाई नहीं पड़ रही हैं।  सर्वे में जहां जीत सुनिश्चित है उन सीटों के  ए ग्रेड सीट बताया गया है। भाजपा के खाते में 52 ए ग्रेड सीटें आईं हैं वहीं कांग्रेस को महज 8 ए ग्रेड सीटों से संतोष करना पड़ा है।

वहीं गुजरात में  अपने पैर जमाने के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी के हाथ इस सर्वे में कुछ लगता नहीं दिख रहा है। "आप" गुजरात चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई बार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुजरात का दौरा कर चुके हैं। विश्लेषकों को लग रहा था कि पाटीदार आंदोलन और दलित समुदाय के लोगों  के  खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है लेकिन कांग्रेस का सर्वे उस अनुमान के उलट दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed