{"_id":"65e9c2a29c55aebaf7087f75","slug":"gujarat-congress-rahul-gandhi-dahod-visit-updates-bharat-jodo-nyay-yatra-ayodhya-ram-temple-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के गृह राज्य में गरजे राहुल, सरकार पर गरीबों की अनदेखी के आरोप; अयोध्या का भी जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के गृह राज्य में गरजे राहुल, सरकार पर गरीबों की अनदेखी के आरोप; अयोध्या का भी जिक्र
Thu, 07 Mar 2024 07:05 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद (गुजरात)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:05 PM IST
सार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य में पहुंचे। आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल ने केंद्र सरकार पर गरीबों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे मेहमानों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
दाहोद की जनसभा में राहुल गांधी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाते। उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के दाहोद का दौरा किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसंपर्क के दौरान बेरोजगारी और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर लगातार बात कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में राहुल ने सरकार पर गरीब विरोधी नीतियां बनाने और अभिजात्य वर्ग को खुश करने का काम करने के आरोप भी लगाए।
राहुल का दावा- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नहीं दिखे गरीब
दाहोद की जनसभा में राहुल ने कहा कि इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने सवाल किया, 'आप सभी ने राम मंदिर का उद्घाटन देखा, है ना? क्या आपने वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देखा? आप सभी ने देखा राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बॉलीवुड जगत, लेकिन क्या आपको वहां गरीब लोग दिखे?
विज्ञापन
राहुल पीएम मोदी पर तीखे जुबानी हमले कर रहे
बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी सीधे प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर अरबपति कारोबारियों से करीबी रखने के आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'मोदी का परिवार' अभियान शुरू होने पर अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा था। सियासी गतिविधियों के बीच यह जानना भी अहम है कि राहुल को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बयान देते समय संयम बरतने की नसीहत दी है।

#WATCH | Dahod, Gujarat: During his address at 'Bharat Jodo Nyay Yatra,' Congress leader Rahul Gandhi says, "In this country, youth cannot get employment...You all saw the Ram Temple inauguration, right? Did you see President Droupadi Murmu there? You all saw Bollywood fraternity… pic.twitter.com/kS2PZnwSNB
— ANI (@ANI) March 7, 2024