फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress MLA C J Chavda resigns; party count down to fifteen in assembly

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका; MLA सीजे चावड़ा का इस्तीफा, सदन में पार्टी के विधायक घटकर 15 हुए

Fri, 19 Jan 2024 03:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

तीन बार के विधायक सीजे चावड़ा ने स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Gujarat Congress MLA C J Chavda resigns; party count down to fifteen in assembly
सीजे चावड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अब सदन में पार्टी की संख्या घटकर 15 हो गई है। 
विज्ञापन


चावड़ा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसामा जिले के विजापुर से चुने गए थे, लेकिन भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। तीन बार के विधायक सीजे चावड़ा ने स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। चावड़ा 2002 में पहली बार गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2012 में वह उत्तर गांधीनगर से चुने गए थे। 2022 में चावड़ा ने अपनी सीट बदल ली, जिसके बाद वे विजापुर से चुने गए। 
विज्ञापन


इस्तीफा देने के कारमों का किया खुलासा
इस्तीफा देने के बाद सीजे चावड़ा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। मैं 24 वर्षों तक कांग्रेस में रहा। इस्तीफा देने का कारण यह है कि जब पूरा देश राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है, इसमें शामिल होने की बजाय पार्टी का जो रुख है उसने मुझे निराश किया है। हमें गुजरात के दो नेताओं पीएम मोदी और अमित शाह के काम और नीतियों का समर्थन करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस में रहकर मैं ऐसा नहीं कर पाया। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चावड़ा उन 17 कांग्रेसी विधायकों में से एक थे, जिन्हें 2022 में गुजरात के लिए चुना गया था। इससे पहले आनंद जिले में खंबत से चिराग पटेल ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद अब सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 15 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed