फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress demands SIT probe into recent flood-like situation in three districts today news and updates

गुजरात: तीन जिलों में आई बाढ़ मानव निर्मित आपदा, जांच के लिए एसआईटी का हो गठन'; कांग्रेस ने की मांग

Thu, 28 Sep 2023 07:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने नर्मदा, भरूच और वडोदरा जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को मानव निर्मित आपदा बताया है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Gujarat Congress demands SIT probe into recent flood-like situation in three districts today news and updates
गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात के तीन जिलों मे बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर गुजरात कांग्रेस ने भूपेंद्र पटेल सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही गुजरात कांग्रेस ने गुरुवार को मांग की कि 17 सितंबर को सरदार सरोवर  बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के तीन जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने नर्मदा, भरूच और वडोदरा जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को मानव निर्मित आपदा बताया है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने की मांग की है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल और विधानसभा में विधायक दल के नेता अमित चावड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को इस मुद्दे पर गांधीनगर के राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। साथ ही उनसे हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी ने बिधूड़ी को लेकर भगवा पार्टी पर निशाना साधा  
रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले का प्रभारी बनाए जाने को लेकर भाजपा की किरकिरी हो रही है। अब राकांपा ने इस मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। रांकपा ने कहा कि भाजपा में दागियों को पदोन्नति मिलती है।
बता दें कि दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद बिधूड़ी लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।

 एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर पोस्ट करके यह तंज कसा। उन्होंने लिखा कि मैंने एक सवाल किया था कि क्या बीजेपी रमेश बिधूड़ी को अपनी पार्टी से निलंबित करेगी या वे उन्हें पदोन्नति देंगे? इसका उत्तर यह है कि उन्हें टोंक जिले के भाजपा के चुनाव प्रभारी के रूप में पदोन्नति मिली है। बीजेपी में दागियों को प्रमोशन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed