फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM Vijay Rupani gave permission for the construction of Dubai like skyscrapers in five cities

यूएई और सिंगापुर से मुकाबला करेगा गुजरात, पांच शहरों में बनेंगी 70 मंजिला इमारतें

Tue, 18 Aug 2020 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Aug 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Gujarat CM Vijay Rupani gave permission for the construction of Dubai like skyscrapers in five cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

गुजरात के पांच प्रमुख शहरों में 70 से अधिक मंजिल वाली आसमान चूमती इमारतों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को बदले नियम के तहत इनके निर्माण की अनुमति दे दी। ये इमारतें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और गांधीनगर में बनेंगी। 

विज्ञापन

 

सरकार ने एक बयान में कहा कि इस फैसले का लक्ष्य गुजरात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर की तरह वैश्विक नक्शे पर स्थापित करना है। इसके अनुसार, 'यह फैसला न केवल गुजरात की स्काईलाइन को नए रिकॉर्ड तक पहुंचाएगा बल्कि इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमता के मामले में राज्य की क्षमताएं भी प्रदर्शित करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'गगनचुंबी इमारतों के निर्माण के साथ, राज्य का शहरी बुनियादी ढांचा बढ़ती आबादी को समायोजित करने और आवासों के लिए अधिक रोजगार उत्पन्न करने में सक्षम होगा।' इन इमारतों का उपयोग आवासीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन प्रयोजनों या इन सबके लिए किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed