{"_id":"5fa26bfebab6c077ad0b6697","slug":"gujarat-clothing-warehouse-in-ahmedabad-caught-fire-several-people-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात रसायन विस्फोट : पुलिस ने गोदाम मालिक और किराएदार को भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात रसायन विस्फोट : पुलिस ने गोदाम मालिक और किराएदार को भेजा समन
Thu, 05 Nov 2020 04:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में कपड़े के गोदाम में आग
- फोटो : ANI
गोदाम में रखे रसायन में विस्फोट से 12 मजदूरों की मौत की घटना के एक दिन बाद अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को गोदाम मालिक और ड्रम में रसायन रखने वाले किरायेदार को समन भेज तलब किया है। घटना की जांच कर रही पुलिस नमूने जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ आज सुबह मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त एएम मुनिया ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के बाहरी हिस्से में पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित एक गोदाम में रखे रसायन में बुधवार की सुबह विस्फोट होने से इमारत का एक हिस्सा गिर गया। घटना में पांच महिलाओं सहित 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोदाम के मालिक का नाम बुटा भारवाड़ है और उसके आपस में सटे हुए ही कई गोदाम हैं। वह गोदामों को अलग-अलग लोगों को किराये पर देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोदाम का एक हिस्सा हेतल सुतारिया नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था वह रसायन कंपनी साहिल इंटरप्राइज के मालिक हैं। अधिकारी ने बताया, 'सुतारिया ने किराए के गोदाम में हाईड्रोजन पैराऑक्साइड सहित कई रसायन रखे थे। संदेह है कि रसायनों को आपस में मिलाने के दौरान यह विस्फोट हुआ होगा।'
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से आसपास के तीन-चार गोदाम क्षतिग्रस्त हो गए। उनमें मजदूर कपड़े आदि पैक करने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सुतारिया तथा भारवाड से पूछताछ भी कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करेगी।'
पीएम मोदी ने जताया था दुख
वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की वहीं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Anguished by the loss of lives due to a fire in a godown in Ahmedabad. Condolences to the bereaved families. Prayers with the injured. Authorities are providing all possible assistance to the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2020