{"_id":"65ce1abf5cde65984504d4f0","slug":"gujarat-clash-between-two-groups-case-registered-against-many-people-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: साबरकांठा में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत; 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: साबरकांठा में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत; 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 15 Feb 2024 07:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:38 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात में दो व्यक्तियों के वित्तीय विवाद के चलते दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हमले में एक व्यक्ति मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांतिज कस्बे में दो समुदायो के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात खोडियार कुवा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों मयूर भोई और इमरान कादरी के बीत एक वित्तीय विवाद के कारण यह घटना हुई। पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया। हमले में राजू भोई नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजू भोई के बेटे बिपिन ने शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में बिपिन ने बताया कि उनके पिता को भीड़ ने घर से खींचकर निकाला और फिर लोहे के पाइप से उनकी हत्या कर दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राजू ने भीड़ से शांति बनाए रखने और अपने घर के पास अपमानजनक भाषा का इस्तेमालर न करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोई की हत्या के आरोप में तीस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सत्रह लोगों की पहचान कर ली गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में अयाजमिया कुरैशी, इमरान कुरैशी और मकबूल कुरैशी का नाम है।