{"_id":"62053a44209f890df939638c","slug":"gujarat-bsf-seizes-11-pakistani-fishing-boats-in-bhuj-three-commando-groups-of-indian-air-force-have-been-air-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: बीएसएफ ने कच्छ के पास क्रीक क्षेत्र में 11 पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया, छह पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: बीएसएफ ने कच्छ के पास क्रीक क्षेत्र में 11 पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया, छह पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार
Fri, 11 Feb 2022 08:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:28 PM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक, जब्ती के बाद बीएसएफ ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देश से ऐसी और कोई नौका भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई है।
विज्ञापन
गुजरात बीएसएफ
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के हरामी नाला के इलाके में नौ फरवरी को मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला था। रातभर के तलाशी अभियान के दौरान 11 पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने शुक्रवार को यहां से छह पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुजरात बीएसएफ के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के तीन कमांडो समूहों को गुरुवार को तीन अलग-अलग दिशाओं से एयर ड्रॉप किया गया है। कमांडो उन इलाकों के नजदीक पहुंच रहे हैं, जहां पाकिस्तानी छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, जब्ती के बाद बीएसएफ ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देश से ऐसी और कोई नौका भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई है। बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक जीएस मलिक ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने क्षेत्र का पूरा विजन देखने के लिए कैमरे से लैस यूएवी (मानव रहित यान या ड्रोन) को भेजा था। यूएवी के जरिए हमें हरामी नाला क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नौकाएं दिखीं। बीएसएफ की गश्ती नौकाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पाकिस्तान के मछुआरों की उन नौकाओं को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक किसी पाकिस्तानी मछुआरे को नहीं पकड़ा गया है, क्योंकि इन नौकाओं पर सवार लोग बीएसएफ की मौजूदगी के बारे में जानने के बाद पाकिस्तान की ओर भाग गए होंगे। मलिक ने कहा कि हमने 11 नावों की बरामदगी के बाद क्रीक क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया है। हमें लगता है कि कुछ और नौकाएं भी हो सकती हैं।