{"_id":"618813a9a3dd0b6ac850ced6","slug":"gujarat-boat-catches-fire-on-coast-in-gujrat-coast-guard-rescues-seven-fishermen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: तट पर नौका में लगी आग, तटरक्षक बल ने सात मछुआरों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: तट पर नौका में लगी आग, तटरक्षक बल ने सात मछुआरों को सुरक्षित निकाला
Sun, 07 Nov 2021 11:28 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:28 PM IST
सार
बताया गया है कि कोस्ट गार्ड आरुष अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त कर रहा था जब उसे “कैलाश राज” नाम की नौका के जलने और उस पर सात मछुआरों के फंसे होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
आग के त्वरित फैलाव के कारण नौका को नहीं बचाया जा सका और वह अंतत: डूब गई।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने रविवार को गुजरात तट के पास एक जलती नौका से सात मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि तटरक्षक ने इलाके में मछली पकड़ने वाली अन्य नौकाओं के साथ मिलकर बचाव का कार्य किया।
विज्ञापन
बताया गया है कि कोस्ट गार्ड आरुष अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त कर रहा था जब उसे “कैलाश राज” नाम की नौका के जलने और उस पर सात मछुआरों के फंसे होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईंजन के एग्जॉस्ट में ईंधन के रिसाव के चलते नौका में आग लगने का अनुमान है। इसमें बताया गया कि कमांडेंट अश्विनी कुमार की कमान में आरुष अधिकतम गति से मौके पर पहुंचा और तत्काल अग्निशमन अभियान में लग गया। हालांकि, आग के त्वरित फैलाव के कारण नौका को नहीं बचाया जा सका और वह अंतत: डूब गई। बयान के मुताबिक बचाए गए चालक दल के सदस्यों को पोत पर लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार एवं शुरुआती सहायता दी गई।
विज्ञापन