फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS arrests three for Al Qaeda links in Rajkot

Gujarat: गुजरात ATS ने अलकायदा से संबंध रखने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार, रखी जा रही थी कड़ी नजर

Tue, 01 Aug 2023 07:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 07:32 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राजकोट से अलकायदा से कथित संबंधों को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो प्रथम दृष्टया एक बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Gujarat ATS arrests three for Al Qaeda links in Rajkot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राजकोट से अलकायदा से कथित संबंधों को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो प्रथम दृष्टया एक बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे ताकि दूसरों को कट्टरपंथी बनाया जा सके और उन्हें प्रतिबंधित आतंकी संगठन के लिए भर्ती किया जा सके। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और राजकोट शहर में एक सोने के बाजार में काम करते थे। एटीएस के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने पत्रकारों को बताया कि एटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी और वह सोमवार रात को पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने से पहले पिछले तीन से चार दिनों से संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी अर्ध स्वचालित पिस्तौल, कारतूस, कट्टरपंथी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी बांग्लादेश में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में रहने के लिए अत्यधिक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते थे, जिन्होंने उन्हें विभिन्न कार्यों को करने का निर्देश दिया, जिसमें दूसरों को कट्टरपंथी बनाना भी शामिल था।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'शुक्र अली, शैफ नवाज और अमन मलिक को कल हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। नवाज पिछले दो साल से राजकोट में हैं, जबकि अन्य दो पिछले सात से आठ महीने से यहां हैं। पहले दो बर्धमान जिले से हैं, जबकि तीसरा हुगली से है।' अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि मलिक पिछले एक साल से टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में रहने के लिए कर रहा था, जो बांग्लादेश में अलकायदा का प्रमुख है।
 

मलिक को अन्य लोगों को आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा गया था, और उसने कट्टरपंथी साहित्य, वीडियो और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करने के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए दो मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed