फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Elections: Six BJP leaders file nominations as independent candidates

Gujarat Assembly Elections: छह भाजपा नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन दाखिल किया

Fri, 18 Nov 2022 01:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Nov 2022 01:06 AM IST
सार

भाजपा के एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व विधायकों ने दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Elections: Six BJP leaders file nominations as independent candidates
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों समेत पार्टी के छह नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण में 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

 

भाजपा के पूर्व विधायक और पार्टी के आदिवासी चेहरे हर्षद वसावा ने नर्मदा जिले के नांदोद में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एक सप्ताह पहले नामांकन पत्र दाखिल किया था, उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में डटे हैं। वहीं, जूनागढ़ जिले के केशोद से भाजपा के पूर्व विधायक अरविंद लडानी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। लडानी पार्टी द्वारा उनकी जगह केशोद से वर्तमान विधायक देवभाई मालम को टिकट दिए जाने के बाद से वह खफा थे।

विज्ञापन


भाजपा के एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व विधायकों ने दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। भाजपा ने वाघोडिया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव को इस बार टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। भाजपा ने इस सीट से अश्विन पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश पटेल ने वडोदरा जिले की पडरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। फिलहाल कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट से भाजपा ने चैतन्यसिंह जाला को टिकट दिया है। बायड सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला, जो भाजपा में शामिल हुए थे, उन्होंने निर्दलीय के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है क्योंकि उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया।धवलसिंह जाला 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के जाशु पटेल से हार गए थे। बनासकांठा जिले की धानेरा सीट से भाजपा नेता मावजी देसाई ने भी पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद  गुरुवार को निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। 2017 में वह कांग्रेस के नथाभाई पटेल से हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed