फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly elections pm narendra modi rally in bharuch and he targets congress

पीएम मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए पूनावाला, कहा- वंशवाद के खिलाफ लड़ता रहूंगा

Mon, 04 Dec 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
gujarat assembly elections pm narendra modi rally in bharuch and he targets congress
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला के बहाने राहुल गांधी को घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का संगठनात्मक चुनाव में हेराफेरी का लंबा इतिहास रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गुजरात चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सुरेंद्रनगर, भरूच और राजकोट में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा नेता शहजाद ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए हो रही हेराफेरी का खुलासा किया है। वह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। अब उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पार्टी के साथ ही सभी व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। 
विज्ञापन

पढ़ें: जेटली बोले- जब हिंदुत्व की असली पार्टी मौजूद तो नकली को क्यों चुने जनता?
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहजाद ने बहुत ही हिम्मत का काम किया है लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कांग्रेस में हमेशा से होता आया है। जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, वह लोगों के लिए कैसे काम कर सकती है। राहुल गांधी जल्द ही संगठनात्मक चुनाव के जरिए पार्टी अध्यक्ष बनने वाले हैं। शहजाद ने राहुल की ताजपोशी का विरोध करते हुए कहा था कि यह चुनाव नहीं चयन है जो वंशवाद को बढ़ावा देता है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का पहला प्रधानमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस पार्टी की बैठक में सरदार पटेल को जवाहर लाल नेहरू से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन चुनाव में हेराफेरी कर नेहरू को जीता दिया गया। यही मोरारजी देसाई के साथ भी हुआ। कांग्रेस का इतिहास ही चुनावों में हेराफेरी करने का रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहिष्णुता, सहिष्णुता, सहिष्णुता का जाप करती रहती है लेकिन उसने युवा शहजाद के साथ कैसी सहिष्णुता दिखाई, सारा देश जानता है।
 
पढ़ें: लखनऊ में बड़े रेल हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक से गायब मिलीं 308 पेंडोल क्लिप्स
 

पूनावाला ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, शुक्रिया, मैं वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ता रहूंगा। मेरी आवाज को दबाने की हो रही कोशिशों से मैं चुप नहीं बैठूंगा। आपको बता दें कि शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी और होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर निशाना साधते हुए कहा था कि मेरी पार्टी में एक मुद्दा कोई नहीं उठाता, मेरी अंतरात्मा वंशवाद और चापलूसी पर मुझे अब और चुप रहने की इजाजत नहीं देगी।
 

गुजरात में भाई-भाई के बीच दरार पैदा कर रही कांग्रेस- पीएम

gujarat assembly elections pm narendra modi rally in bharuch and he targets congress
पीएम मोदी
भाइयों को आपस में बांट रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाइयों के बीच दीवार खड़ी करना चाहती है लेकिन राज्य की जनता सब कुछ देख समझ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के गढ़ में मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपको आपस में लड़ाकर मलाई खुद खा जाएगी। इनसे बचकर रहना। 

गुजरात में हारेगी कांग्रेस
कांग्रेस के नारे विकास पगला गया है, का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा का विरोध समझ में आता है लेकिन विकास का विरोध क्यों किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की कर्मभूमि रही लेकिन निकाय चुनाव में उसका सफाया हो गया। ऐसा ही उसके साथ गुजरात में भी होगा। 

बुलेट ट्रेन के विरोधी बैलगाड़ी से चलें
मोदी ने कहा कि जो जो लोग बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बैलगाड़ी से यात्रा करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार भी इसे चाहती थी, लेकिन हासिल करने में नाकाम रही और इस वजह से अब विरोध कर रही है। कांग्रेस से सिर्फ यह शिकायत है कि यदि वह कोई चीज हासिल नहीं कर सकती और जब कोई दूसरा इसे कर लेता है तो उसे परेशानी क्यों होती है। उन्होंने कहा कि बुलेट के निर्माण से भरूच में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

आर्क बिशप को जवाब, हमने केवल मानवता देखी
गांधीनगर के आर्क बिशप के भाजपा को वोट न देने संबंधी चिट्टी का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने कोई धर्म, कोई जाति नहीं देखी सिर्फ देशभक्ति और मानवता देखी। हम सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रवादियों के खिलाफ फतवा जारी कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम कितनी मेहनत से फादर टॉम को आईएस के चंगुल से बचाकर आए। अफगानिस्तान में अगुवा हुए फादर प्रेम को सुरक्षित लाए। साथ ही केरल की नर्सों को भी छुड़ाकर लाए। दरअसल आर्क बिशप ने ईसाई समुदाय को खत लिखकर गुजरात चुनाव में राष्ट्रवादियों के खिलाफ वोट देने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed