{"_id":"63668e8eb2cb22541e464de4","slug":"gujarat-assembly-elections-gujarat-bjp-chief-cr-paatil-says-no-tickets-for-relatives-of-sitting-mps-and-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: गुजरात भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- मौजूदा MP-MLAs के रिश्तेदारों को नहीं टिकट नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: गुजरात भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- मौजूदा MP-MLAs के रिश्तेदारों को नहीं टिकट नहीं
Sat, 05 Nov 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:55 PM IST
सार
भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने शनिवार को गांधीनगर में बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि गुजरात विधानसभा चुनावों में मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को भारतीय जनता पार्टी टिकट नहीं देगी।
विज्ञापन
सीआर पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल पाटिल का यह बयान भरूच के सांसद मनसुख वसावा द्वारा अपनी बेटी के लिए विधानसभा टिकट की मांग के बाद आया है। पार्टी के कुछ अन्य सांसदों और विधायकों ने भी ऐसी ही मांग की है।
विज्ञापन
हर सीट पर तीन संभावित उम्मीदवारों के पैनल का चयन
पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ दल वर्तमान में 182 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के पैनल का चयन कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से भाजपा की राज्य चुनाव समिति की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं।
विज्ञापन
77 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के अंतिम दिन शनिवार को समिति ने 77 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की। भाजपा ने शनिवार को अपने घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव एकत्र करने के लिए 'अग्रेसर गुजरात' (गुजरात प्रथम) अभियान भी शुरू किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हिमांशु व्यास शनिवार को भाजपा में शामिल
पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोग अपने सुझाव सार्वजनिक स्थानों पर रखे सुझाव पेटियों में डाल सकते हैं या उन्हें agresarguart.com वेबसाइट पर मेल कर सकते हैं। सुझाव 15 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस नेता हिमांशु व्यास शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। व्यास का भाजपा प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने पार्टी में स्वागत किया।