फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Elections 2022 Milind Deora said Congress victory in Gujarat is difficult but not impossible

Gujarat Assembly Elections: मिलिंद देवड़ा ने कहा- राज्य में कांग्रेस की जीत मुश्किल पर नामुमकिन नहीं

Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
सार

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि नोटबंदी के बाद सत्ता विरोधी लहर के बीच कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतने के काफी निकट पहुंच गई थी, लेकिन अब हालात में थोड़ा परिवर्तन आया है।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Elections 2022 Milind Deora said Congress victory in Gujarat is difficult but not impossible
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए मुश्किल है लेकिन यह ऐसी चुनौती नहीं है जिसे जीता न जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर उन पर जो भरोसा दिखाया है, उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि नोटबंदी के बाद सत्ता विरोधी लहर के बीच कांग्रेस गुजरात में चुनाव जीतने के काफी निकट पहुंच गई थी लेकिन अब हालात में थोड़ा परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में भाजपा 1998 से सत्ता में है जबकि कांग्रेस 1995 के बाद से विधानसभा चुनाव में एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में 77 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 99 सीट पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


देवड़ा ने कहा कि वह सही रणनीति बनाने में मदद करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जमीनी स्तर पर एकता हो और पहले के चुनावों में हमें प्रभावित करने वाली गलतियों को फिर से न दोहराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक की भूमिका यह सुनिश्चित करने की होती है कि चीजें सहजता से आगे बढ़ें। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार चुनाव जीतने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए। मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी हार और कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष पद को छोड़ने के बाद से देवड़ा सुर्खियों से दूर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed