फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Election 2022 PM Modi Road Show Address Rally Valsad Took Part in Mass Marriage Ceremony

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी ने किया रोड शो, रैली को संबोधित करते हुए दिया नारा- मैंने यह गुजरात बनाया है

Sun, 06 Nov 2022 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के एलान के बाद गुजरात में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात उन विभाजनकारी ताकतों का सफाया कर देगा, जिन्होंने अपने पिछले 20 साल राज्य को बदनाम करने में लगाए हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Assembly Election 2022 PM Modi Road Show Address Rally Valsad Took Part in Mass Marriage Ceremony
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो किया। इसके बाद वे वलसाड पहुंचे। यहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में नया चुनावी नारा दिया- ‘मैंने यह गुजरात बनाया है।’ उन्होंने कहा कि हम गुजरात के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हर गुजराती आत्मविश्वास से भरा होता है, इसलिए जब गुजराती बोलते हैं, तो उनके भीतर से एक आवाज निकलती है - उन्होंने यह गुजरात बनाया है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के युवाओं ने अब जिम्मेदारी समझ ली है। उन्होंने कमान अपने हाथ में ले ली है। गुजरात में नफरत फैलाने वालों को कभी नहीं चुना गया है। कुछ लोग गुजरात को बदनाम करने में लगे हुए हैं। गुजरात के लोग उन लोगों को सबक सिखाएंगे।

विधानसभा चुनाव के एलान के बाद गुजरात में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात उन विभाजनकारी ताकतों का सफाया कर देगा, जिन्होंने अपने पिछले 20 साल राज्य को बदनाम करने में लगाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपनी रैली की शुरूआत गुजरात में अपने आदिवासी भाइयों के आशीर्वाद के साथ शुरू कर रहा हूं। गुजरात मुझे इस बार रिकॉर्ड बनाने के लिए जिताने जा रहा है। 

PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठे-बैठे, मुझे रिपोर्ट मिल रही है कि भाजपा इस बार गुजरात में रिकॉर्ड वोट से जीतेगी। मैं यहां अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने आया हूं। मैं भाजपा की जीत के अंतर के रिकार्ड को और मतबूत करने आया हूं। मैंने गुजरात भाजपा से कहा है कि मैं जितना संभव है, आपको उतना समय देने के लिए तैयार हूं।

Gujarat Assembly Election 2022 PM Modi Road Show Address Rally Valsad Took Part in Mass Marriage Ceremony
PM Modi - फोटो : ANI
भावनगर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में सामूहिक शादी कार्यक्रम 'पापा नी परी' लग्नोत्सव-2022 में हिस्सा लिया। इस समारोह में 522 बेटियों का विवाह हो रहा है। इन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ चुका है।

Gujarat Assembly Election 2022 PM Modi Road Show Address Rally Valsad Took Part in Mass Marriage Ceremony
प्रधानमंत्री मोदी ने भावनगर में सामूहिक शादी कार्यक्रम 'पापा नी परी' लग्नोत्सव-2022 में हिस्सा लिया। - फोटो : ANI
गुजरात में दो चरणों में मतदान
दरअसल, गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरण में होने हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed