फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Arvind Kejriwal ask to BJP worker to work with AAP

Arvind Kejriwal: भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले केजरीवाल- पेमेंट वहीं से लो, काम हमारे लिए करो

Sat, 03 Sep 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 03:01 PM IST
सार

दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने कहा, हमें भाजपा के बड़े-बड़े नेता नहीं चाहिए। हमें उनके पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा, आप सभी लोग भाजपा में ही रहो, लेकिन काम हमारे लिए करो। 

विज्ञापन
Gujarat: Arvind Kejriwal ask to BJP worker to work with AAP
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बार अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खास अपील की। 

विज्ञापन


दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने कहा, हमें भाजपा के बड़े-बड़े नेता नहीं चाहिए। हमें उनके पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा, आप सभी लोग भाजपा में ही रहो। भाजपा पेमेंट करती है, पेमेंट उनसे लो, लेकिन काम हमारे लिए करो। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


मैं एहसान फरामोश नहीं 
केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं एहसान फरामोश नहीं हूं। आप सभी की सभी मांगों को एक महीने के अंदर पूरा करूंगा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मनोज सोराठिया पर हमले को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, ये गुजरात और हिंदू संस्कार नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा, उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है, इस कारण हमले हो रहे हैं, लेकिन हम डरते नहीं हैं। हमें संयम रखना है। जब चुनाव होगा तो हमें बटन दबाकर अपना गुस्सा जाहिर करना होगा।  उन्होंने कहा, हम कांग्रेस नहीं हैं। इसलिए अपने तौर तरीके बदल लो, हम डरने वाले लोग नहीं हैं। हम सरदार पटेल को मानने वाले लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत में 12 में से सात सीटें जीतेगी आप 
केजरीवाल ने कहा, हमने एक सर्वे कराया है। इसमें सूरत की 12 में से सात सीटें आम आदमी पार्टी जीतने वाली है। उन्होंने कहा, वक्त कम है, इसलिए आप सभी अपने-अपने स्तर पर प्रचार करो। उन्होंने कहा, 27 साल तक भाजपा ने कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव के तीन महीने पहले फिर से इन्हें लॉलीपाप देंगे। 


तेजस्वी सूर्या ने केजरीवाल पर साधा निशाना 
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा केजरीवाल देश के सबसे बड़े यू-टर्न नेता हैं। उनकी रेवड़ी "रेवड़ी (मुफ्त) और बेवड़ी (शराबी) राजनीति" गुजरात में खारिज कर दी जाएगी। तेजस्वी सूर्या ने कहा, केजरीवाल की राजनीति में विश्वसनीयता और अखंडता का अभाव है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा, आप नेता के अच्छे स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और स्वच्छ राजनीति के दावों का दिल्ली में भाजपा ने भंडाफोड़ किया है।

भाजपा सांसद ने कहा, दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की छापेमारी, केजरीवाल के स्वच्छ राजनीति के दावों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा, गुजरात के युवाओं ने विकास की निरंतर यात्रा को लगभग 30 वर्षों से तेज गति प्रदान करने का संकल्प लिया है। निश्चित रूप से, गुजरात के युवा रेवड़ी (फ्रीबी) और बेवड़ी (नशे में) राजनीति के लिए एक इंच भी जगह नहीं देंगे। 

 

आप नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
सूरत में एक रैली के दौरान गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल व मंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed