{"_id":"5e094d6e8ebc3e87ed670263","slug":"gujarat-and-rajasthan-police-rescued-138-child-labourers-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और राजस्थान पुलिस ने 138 बाल मजदूरों को कराया आजाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात और राजस्थान पुलिस ने 138 बाल मजदूरों को कराया आजाद
Mon, 30 Dec 2019 06:35 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
138 बाल मजदूरों को छुड़ाया गया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और राजस्थान पुलिस ने रविवार को सूरत से 138 बाल मजदूरों को छुड़ाया है। पुलिस का कहना है कि राजस्थान स्थित एक गैर-सरकारी संगठन के एक सर्वेक्षण के आधार पर राजस्थान और गुजरात पुलिस ने 138 बच्चों को बचाया। इनमें से अधिकांश बच्चे राजस्थान से हैं। काउंसलिंग के बाद उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राजस्थान और गुजरात बाल अधिकार आयुक्तों के एक दल ने और एक एनजीओ ने संयुक्त रूप से रविवार को सूरत से 10 से 16 साल उम्र के 138 बच्चों को बचाया। अधिकारियों ने बताया कि इन बच्चों को शहर के कपड़ा उद्योग में, होटलों तथा घरेलू कर्मियों के तौर पर काम करने के लिए राजस्थान से लाया गया था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इन दलों ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के साथ यहां पूना इलाके में एक घर पर छापा मारकर बच्चों को निकाला। उन्होंने कहा कि छापे में 12 लोगों को पकड़कर सूरत पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शैलेंद्र पंड्या ने कहा, बचाये गए 138 बच्चों में से 128 राजस्थान के, बाकी झारखंड और उत्तर प्रदेश के हैं।12 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा पुलिस को सौंप दिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी लापता हैं। उन्होंने कहा कि अब बच्चों की काउंसलिंग कराके उन्हें तनावमुक्त किया जाएगा।