फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Ahmedabad Schools recieve Bomb Threat email Police probe news and updates

Gujarat: दिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को ईमेल से भेजी गई बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 06 May 2024 03:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 May 2024 03:34 PM IST
सार

साइबर अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने कहा कि अहमदाबाद में कुछ स्कूलों को ईमेल से बम विस्फोट की धमकी दी गई। अब तक छह स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
Gujarat Ahmedabad Schools recieve Bomb Threat email Police probe news and updates
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में बम की धमकी दी गई है। बताया गया है कि तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम लगाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

साइबर अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने कहा कि अहमदाबाद में कुछ स्कूलों को ईमेल से बम विस्फोट की धमकी दी गई। अब तक छह स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है। यह कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकी जैसा मामला लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार ईमेल भारत के बाहर से भेजा गया है।’’ 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बताया कि ईमेल की जानकारी मिलने के बाद ही बम निरोधक दस्ते और क्राइम ब्रांच के कर्मियों को स्कूल के निरीक्षण में लगा दिया गया था। गौरतलब है कि गुजरात में मंगलवार को 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed