फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india

लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश: 241 यात्रियों समेत कुल 266 लोगों की मौत, कई हताहत अस्पताल में

Thu, 12 Jun 2025 05:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

Ahmedabad Air India Plane Crash News: एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि विमान में सवार 242 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:
Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे पर गृह मंत्री शाह ने जताया दुख, विमानन मंत्री बोले- हालात पर रख रहे नजर

भारत में एयरलाइन हादसों का इतिहास: अहमदाबाद में 37 साल पहले भी क्रैश हुआ था विमान, 133 की गई थी जान; टाइमलाइन



 

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमों सहित राष्ट्रीय और राजकीय राहत-बचाव दल के कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत 266 लोगों की मौत हुई। हादसे में हताहतों से जुड़ी जानकारी के लिए एअर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर जारी किया।
विज्ञापन


अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई171 हादसे का शिकार हुआ है, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। यह विमान बोइंग B787 एयरक्राफ्ट वीटी-एएनबी था। हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम और अहमदाबाद के कमिश्नर से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। साथ ही गृह मंत्री ने हरसंभव मदद की बात कही। एअर इंडिया ने भी हादसे की पुष्टि की है और बयान में कहा है कि वे हालात की समीक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Plane Crash: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जेट था हादसे का शिकार विमान, विमान की सुरक्षा पर उठ चुके हैं सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विमान में 169 भारतीय नागरिक सवार
एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि विमान में सवार 242 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एअर इंडिया ने जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। एअर इंडिया ने अथॉरिटीज को पूरा समर्थन देने की बात कही है। AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। जिसका नंबर: 011-24610843 | 9650391859 है।

डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुआ विमान
अहमदाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुई। सूचना मिलने के 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। करीब 70-80 प्रतिशत इलाका क्लीयर करा लिया गया है। सभी एजेंसियां काम में जुटी हैं।

डीजीसीए ने बताया- पायलट ने मेडे की कॉल की थी
डीजीसीए ने बताया कि विमान में दो पायलट और केबिन क्रू के 10 सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। डीजीसीए ने बताया कि विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने एटीसी को मेडे की कॉल की थी, लेकिन जब एटीसी ने एयरक्राफ्ट से संपर्क साधने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। विमान उड़ान भरते ही एयरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया, जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। विमान हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें मौके पर भेजी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। 

ये भी पढ़ें- Plane Crash: अहमदाबाद में 37 साल पहले भी क्रैश हुआ था बोइंग विमान, 133 की गई थी जान; भारत में कहां-कब हुए ऐसे हादसे?
 

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : amarujala.com
PM मोदी ने विमान दुर्घटना की जानकारी ली
प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की और विमान हादसे की जानकारी ली। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से कहा है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहें। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।


 

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की स्थिति; विमान हादसे के दौरान की तस्वीर (दाएं ऊपर) - फोटो : PTI
नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- सभी एजेंसियां अलर्ट पर
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर कहा कि 'अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से दुखी और हैरान हूं। हम अलर्ट पर हैं और मैं निजी तौर पर हालात की समीक्षा कर रहा हूं। सभी उड्डयन आपात एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समन्वय तरीके से और तेजी से कार्रवाई करें। बचाव टीमों को भी मौके पर भेजा गया है और चिकित्सा सुविधाओं को भी अलर्ट किया गया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार लोगों और उनके परिजनों के प्रति हैं।' राम मोहन नायडू ने बताया कि वे डीजीसीए, एएआई के शीर्ष अधिकारियों के संपर्क में हैं। 
 

Ahmedabad Plane Crash Air India Flight residential area news updates air india
विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
37 साल पहले भी यात्री विमान क्रैश से दहला था अहमदाबाद
19 अक्तूबर 1988 को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। उस हादसे में 113 लोगों की मौत हुई थी। उस दिन बोइंग 737-200 विमान ने सुबह 6.05 बजे मुंबई से उड़ान भरी। 6.20 बजे पायलट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से कम दृश्यता के चलते मौसम की जानकारी मांगी। हालांकि, अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति नहीं मांगी और सुबह 6.53 बजे चिलोदा कोतरपुर के करीब एक पेड़ और बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया।  बताया जाता है कि कॉकपिट में मौजूद वॉयस रिकॉर्डर से सामने आया था कि विमान में दोनों पायलट कम दृश्यता के चलते रनवे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वे विमान को नीचे भी उतारते जा रहे थे। जब यह विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर रह गया, तभी यह बिजली के ट्रांसमिशन टावर से टकरा गया और एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर क्रैश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed