फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gujarat: Ahmedabad Metropolitan Court sent summons to Tejashwi Yadav, case related to calling Gujaratis thugs

Gujarat: अहमदाबाद की मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को भेजा समन, गुजरातियों को ठग कहने से जुड़ा मामला

Mon, 28 Aug 2023 05:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

Gujarat: अहमदाबाद की मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। मामला गुजरातियों को ठग कहने से जुड़ा है।  

विज्ञापन
Gujarat: Ahmedabad Metropolitan Court sent summons to Tejashwi Yadav, case related to calling Gujaratis thugs
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

अहमदाबाद की मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। मामला गुजरातियों को ठग कहने से जुड़ा है। समन में उन्हें 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। 

विज्ञापन

अदालत में आज इस मामले पर सुनवाई हुई। उनके इस बयान पर अब तक कुल 15 गवाहों की गवाही दर्ज की जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने तेजस्वी के वीडियो का असली सबूत एक निजी समाचार चैनल से लेकर भी कोर्ट में पेश किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके खिलाफ यह मामला गुजरात के एक व्यापारी हरेश मेहता ने दर्ज कराया है। उन्होंने गुजरातियों को कथित तौर पर ठग गया था। इसके बाद मेहत ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई और केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए पहले एक मई की तारीख तय की थी। हालांकि, अगली तारीख आठ मई और उसके बाद 19 मई तय की गई थी। 

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था
दरअसल, भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, आज देश के जो हालात हैं, उसमें सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं, उनके ठग को माफ को माफ भी कर दिया जाएगा, बैंक और एलआईसी का पैसा दे  दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा। दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनके लिए इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed