{"_id":"65c8603faa5a90b27c0f6787","slug":"gujarat-agriculture-minister-raghavji-patel-suffers-brain-stroke-doctor-says-condition-stable-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के कृषि मंत्री को ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में इलाज जारी; 2017 में हुए थे भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के कृषि मंत्री को ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में इलाज जारी; 2017 में हुए थे भाजपा में शामिल
Sun, 11 Feb 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:39 AM IST
सार
Gujarat minister Raghavji Patel Health Update: राजकोट के सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जामनगर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे राघवजी पटेल के मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में हैमरेज हुआ।
विज्ञापन
राघवजी पटेल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद उन्हें राजकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनी हालत स्थिर बताई जा रही है। 65 वर्षीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार में पशु एवं मत्स्यपालन, ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग भी संभाल रहे हैं।
आईसीयू में इलाज जारी
राजकोट के सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, 'जामनगर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे राघवजी पटेल के मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में हैमरेज हुआ। उन्हें जामनगर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उन्हें हमारे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें हमारे अस्पताल में रविवार की सुबह चार बजे के करीब लाया गया। आईसीयू में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।'
राघवजी पटेल जामनगर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अगस्त 2017 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक के रूप में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता अहमद पटेल के खिलाफ मतदान किया था। हालांकि, अहमद पटेल को चुनाव में जीत हासिल हुई थी। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वह कांग्रेस नेता वल्लभ धाराविया से हार गए। इसके बाद धाराविया के इस्तीफे के बाद राघवजी पटेल ने जीत हासिल की थी। वह फिर से एक बार 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुने गए।