फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat aap six councillors joins bjp in surat nagar nigam big setback for kejriwal party

Gujarat: गुजरात में आम आदमी पार्टी को एक और झटका, छह पार्षदों ने झाड़ू छोड़ कमल उठाया

Sat, 15 Apr 2023 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Apr 2023 08:52 AM IST
सार

साल 2021 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर कब्जा किया था। 

विज्ञापन
Gujarat aap six councillors joins bjp in surat nagar nigam big setback for kejriwal party
आप के पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। दरअसल आप के छह पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले बीते साल भी चार पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में आप के छह पार्षदों ने भाजपा का हाथ थाम लिया। 

विज्ञापन


इन पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता
जिन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनमें स्वाति क्यादा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना शामिल हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों रीता खैनी, ज्योति लाठिया, भावना सोलंकी और विपुल मोवालिया भी भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2021 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


120 सीटों वाले सूरत नगर निगम में भाजपा ने 93 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था। अब आम आदमी पार्टी के 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की शुरुआत बेहतर हुई थी। आप ने विधानसभा की पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे इसुदान गढ़वी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया चुनाव हार गए थे। वहीं भाजपा ने 182 सीटों में से 156 पर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed