{"_id":"619d370ac5488861ae7acef1","slug":"gujarat-a-girl-shivangi-bagtharia-from-rajkot-reached-the-examination-center-wearing-a-bride-s-lehenga-on-her-own-wedding-day-to-deliver-the-paper-the-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकोट : 'शादी के जोड़े' में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, अब वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजकोट : 'शादी के जोड़े' में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, अब वायरल हो रहा वीडियो
Wed, 24 Nov 2021 12:16 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:16 AM IST
सार
गुजरात के राजकोट की शिवांगी बगथारिया 5वीं सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची और इस अच्छे निर्णय ने कई लोगों का दिल जीत लिया। वायरल भयानी पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में शिवांगी को एक दुल्हन के रूप मे लहंगे और आभूषण पहने हुए परीक्षा में भाग लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
राजकोट की लड़की शिवांगी बगथारिया एग्जाम देते हुए
- फोटो : Video Grab
विस्तार
एक समय था जब लड़कियों के लिए शादी का दिन सबसे अहम दिन होता था। लेकिन आज समय के साथ महिलाओं ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं और गुजरात की लड़की एक दुल्हन उस श्रेणी की उल्लेखनीय महिलाओं का एक अनमोल उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट की शिवांगी बगथारिया 5वीं सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची और उसके इस सही निर्णय ने कई लोगों का दिल जीत लिया। वायरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गए एक वीडियो में शिवांगी को एक भव्य लहंगे, दुल्हन के आभूषण और मेकअप में और परीक्षा में भाग लेते हुए दिखाया गया है। वह परीक्षा हॉल में मौजूद अन्य छात्रों के साथ पूरी एकाग्रता के साथ अपना पेपर लिखती देखी जा सकती है।
विज्ञापन
इस वीडियो को 487 हजार से अधिक बार देखा गया और कई कमेंट्स मिलीं। वीडियो को लेकर नेटिज़न्स की अलग-अलग राय थी। जहां कुछ ने शिवांगी की भावना की सराहना की, वहीं कुछ ने वीडियो के बारे में सवाल खड़े किए।
विज्ञापन