फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 45 year old sexually abused minor girl five times by showing her knife, locals beat him up

गुजरात: नाबालिग को चाकू दिखाकर डराया, आरोपी ने दो महीने में पांच बार किया दुष्कर्म

Thu, 20 Feb 2020 09:24 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वापी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वापी Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Feb 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Gujarat 45 year old sexually abused minor girl five times by showing her knife, locals beat him up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गुजरात के वापी में दो हफ्ते पहले एक मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब 11 साल की बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी 45 साल का व्यक्ति है जिसने दो महीने में पांच बार बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई की। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर डूंगरा पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना छरवाडा विस्तार की है।

विज्ञापन

दादी ने दिया खाना तो बताया पेट दर्द

11 साल की नाबालिग को जब उसकी दादी ने रात को खाना खाने के लिए कहा तो उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। जब उससे पेट दर्द की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाले विजेंद्र अंकल बीते दो महीने से उसे चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे हैं और उसके साथ कमरे में, दरगाह के पास स्थित चॉल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म कर रहे हैं। बच्ची की बात सुनकर दादी के पैरो तले जमीन खिसक गई। जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो वे स्थल पर पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा आरोपी

दो हफ्ते पहले वापी के टांकी फलिया में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वापी में बार-बार सामने आ रही दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसी गुस्से के चलते मंगलवार रात को लोगों ने आरोपी की इतनी पीटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद डूंगरा पुलिस स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार साल पहले मां को खो चुकी है मासूम

पीड़ित नाबालिग की मां की चार साल पहले मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद पिता जीआईडीसी की कंपनी में नौकरी कर रहे थे और बच्ची भी दादी के साथ ही रहती थी। पिटाई के बाद आरोपी को हरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर हो जाने के बाद उसे वलसाड के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed