फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: 250 fishing boats will go in sea with national flag waving from dholai port

गुजरात: स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराते समुद्र में उतरेंगी 250 मछली पकड़ने वाली नौकाएं

Tue, 13 Aug 2019 02:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 02:08 PM IST
सार

  • गुजरात के धोलाई बंदरगाह पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी
  • मछुआरों की नौकाओं पर तिरंगा लगाया जाएगा
  • स्वतंत्रता दिवस के साथ मछुआरें नारियल पूर्णिमा को भी मनाएंगे

विज्ञापन
Gujarat: 250 fishing boats will go in sea with national flag waving from dholai port
धोलाई बंदरगाह - फोटो : special arrangement

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के लिए देश भर में तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुजरात के धोलाई बंदरगाह पर जश्न की तैयारी की जा रही है। नवसारी जिले में स्थित धोलाई बंदरगाह से 250 मछली पकड़ने वाले जहाजों में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बंदरगाह पर खड़ी 250 मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर तिरंगा लहराया जाएगा जिसके बाद इन नौकाओं में सवार ढाई हजार मछुआरे आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को मछली पकड़ने के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


इस बार 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार भी मनाएगा। साथ ही इस दिन मछुआरे भी अपना परंपरागत त्यौहार नारियल पूर्णिमा मनाकर समुद्र में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मछुआरे अपनी नौकाओं के साथ पोरबंदर, वेरावल, दीव, ओखा, मुबंई और गोवा के समुद्र तक जाते हैं। ये लोग 20 गांवों से 10-12 की संख्या में टुकड़ी बनाकर मछलियां पकड़ने निकलते हैं। 


गौरतलब है कि बारिश के मौसम के शुरू होने पर मछुआरे समुद्र में जाना बंद कर देते हैं। सावन पूर्णिमा के दिन से ये अपना काम शूरू करते हैं। मछुआरे समुद्र में जाने से पहले वरुण देव की पूजा करते हैं और समुद्र में नारियल अर्पित करते हैं। 

मछुआरों द्वारा समुद्र में बाधा से बचने के लिए ऐसा किया जाता है। इसलिए मछुआरे इस दिन को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed