फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   guitar teacher from Mumbai arrested for allegedly molesting minor student during music class

महाराष्ट्र: नाबालिग छात्रा का शोषण करने के आरोप में म्यूजिक टीचर गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 02:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
guitar teacher from Mumbai arrested for allegedly molesting minor student during music class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक 55 साल के गिटार टीचर को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसपर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की का शोषण करने का आरोप है। आरोपी की पहचान भारत पंचाल उर्फ राजू के तौर पर हुई है। उसपर 2007 से 2010 के बीच पीड़िता के अपने घर पर उसका शोषण करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा की आरोपी उसे म्यूजिक क्लास देने के लिए अंधेरी स्थित उसके घर आया करता था। आरोपी ने जब पीड़िता के साथ शोषण शुरू किया उस समय वह नौ साल की थी। बाद में वह जब 12 साल की थी तो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया की पीड़िता अब अमेरिका के एक कॉलेज में पढ़ती है और रविवार को मुंबई आई। उसने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसके बयान दर्ज करने के बाद ओशिवारा पुलिस ने पंचाल को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का कहना है कि म्यूजिक क्लास के दौरान आरोपी उसका शोषण और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'हमने आरोपी टीचर को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है।' ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर दयानंद बांगर ने कहा, 'यह पीड़िता के अमेरिका जाने से पहले 2007 से 2010 के बीच हुए अपराध का पुराना मामला है।' दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने अन्य छात्रों का भी शोषण किया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed