{"_id":"593fdd918664195f5d8b4711","slug":"gst-will-be-implemented-from-july-1-the-government-has-rejected-the-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से ही लागू होगा जीएसटी, अफवाहों को सरकार ने किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक जुलाई से ही लागू होगा जीएसटी, अफवाहों को सरकार ने किया खारिज
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के लागू होने में देरी को लेकर सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने खारिज करते हुए कहा है कि यह प्रणाली आगामी एक जुलाई से ही देशभर में लागू होगी। केंद्रीय राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने भी ट्वीट कर देरी की बात को अफवाह करार दिया है।
वित्त मंत्रालय की तरफ से मंगलवार की शाम जारी एक बयान में बताया गया कि आगामी एक जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू करने की पूरी तैयारी है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) इस बारे में राज्य सरकारों के सहयोग से देश के सभी कारोबारियों को जागरूक कर रहा है।
हाल के दिनों में इस कार्य में तेजी लाई गई है। जीएसटी नेटवर्क में सभी कारोबारियों का पंजीकरण हो जाए, इसके लिए एक बार फिर से जीएसटीएन का पंजीकरण खोला गया है। जीएसटी संरचनाओं (फॉर्मेशन) को शीघ्र ही अधिसूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह ही केंद्रीय राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने ट्वीट कर के कहा कि जीएसटी लागू होने में देरी को लेकर चल रही अफवाहें झूठी हैं। इनसे गुमराह न हों। उन्होंने कहा है कि जीएसटी एक जुलाई से ही लागू होने वाला है।
गौरतलब है कि कुछ राज्यों की इसे सितंबर में लागू करने की मांग के चलते तारीख आगे बढ़ने की अटकलें लग रही थीं। माना जा रहा है कि इन्हीं अफवाहों को खारिज करने के लिए राजस्व सचिव ने यह ट्वीट किया है।
एक सप्ताह पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से जब संवाददाताओं ने इस बारे में सवाल किया था तो उन्होंने भी इसे सिरे से नकार दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि सरकार की तैयारी पूरी है, जीएसटी आगामी एक जुलाई से ही लागू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद से अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में जीएसटी एक महत्वपूर्ण कर सुधार है। इससे कई तरह के अप्रत्यक्ष कर खत्म हो जाएंगे।