फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   GST system will now be able to change e-mail and mobile number

जीएसटी प्रणाली में अब ई-मेल व मोबाइल नंबर बदल सकेंगे कारोबारी, छोटे कारोबारियों को होगी आसानी

Fri, 15 Jun 2018 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 04:49 AM IST
विज्ञापन
GST system will now be able to change e-mail and mobile number
GST
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में कारोबारी अब अपना ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी बदल सकेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसके लिए जरूरी अनुमति दे दी है। यह अनुमति हजारों ऐसे छोटे कारोबारियों के अनुरोध पर मिली है, जिन्होंने अपना जीएसटी पंजीकरण खुद नहीं कराया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ढेर सारे कारोबारियों ने इस बारे में शिकायत की थी। उनके मुताबिक, पिछले वर्ष जब जीएसटी में पंजीकरण के लिए उन्होंने तीसरे पार्टी की सेवा ली थी, उस समय उन्होंने जीएसटी प्रणाली में कारोबारी का ई-मेल और मोबाइल नंबर डालने के बदले खुद का ई-मेल और मोबाइल नंबर डाल दिया। 
विज्ञापन


अब जबकि नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल किया जाने लगा है, तो अब वे जरूरी सूचनाएं समय पर नहीं देते। चूंकि जीएसटी सिस्टम में तीसरे पक्ष का ही ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर है, इसलिए सूचनाएं वहीं आती हैं। अब असली कारोबारी तीसरे पक्ष की दया पर निर्भर हैं। इसलिए सिस्टम में नया ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालने का मौका मिले, उनके अनुरोध को ध्यान में रखते हुए ही यह मौका दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की मदद से बदलेगा ई-मेल आईडी

वित्त मंत्रालय के मुुताबिक, यदि कोई कारोबारी अपने अकाउंट में ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलना चाहता है, तो उन्हें संबंधित कर अधिकारी से संपर्क करना होगा। वही अधिकारी कारोबारी को जीएसटीआईएन का पासवर्ड उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही कारोबारी को सिद्घ करना होगा कि वही सही व्यक्ति है और इसके समर्थन में जरूरी कागजात उपलब्ध कराना होगा। 


इन कागजातों को कर अधिकारी जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कर अधिकारी ही नया ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालेंगे और फिर पासवर्ड रिसेट कर देंगे। इसके साथ ही कारोबारी को यूजर नेम और टेम्पररी पासवर्ड भेज दिया जाएगा। मंत्रालय का कहना है कि पहली बार इसके सहारे लॉग इन किया जा सकता है, लेकिन उसके बाद कारोबारी को इसे बदल लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed