आधी रात को जीएसटी लागू करने का ये है PM मोदी का मकसद, जानें कितने होंगे सफल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जीएसटी जुआ से कम नहीं है, क्योंकि अगर जीएसटी कामयाब नहीं हुई तो सरकार के साथ-साथ मोदी की किरकिरी होना तय है। 2019 लोकसभा चुनाव होने में 20 महीने का वक्त है और ऐसे में इस तरह के फैसले एक दांव की तरह माना जा रहा है।मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा जुआ खेला है। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की लाख विरोध के बावजूद सरकार ने आधी रात को लागू करने के फैसले पर अडिग रही है।
वैसे भी, विपक्ष नोटबंदी के फैसले को लेकर सरकार पर ऊंगली उठ चुकी है।हालांकि, सरकार नोटबंदी को आज भी सफल करार देती है। नोटबंदी जिस तरीके से प्रधानमंत्री के फैसले माना जा रहा है, उसी तरह जीएसटी भी उन्हीं के फैसले मानी जा रही है। ऐसे में अगर कामयाबी या असफलता, दोनों का ही सेहरा उनके सिर ही बंधेगा।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ने सीनियर नौकरशाहों को एक बैठक के दौरान साफ-साफ निर्देश दिया था कि जीएसटी को कामयाब बनाने के लिए हर कोशिश करें। पीएम ने कहा कि वे अपने संबंधि विभागों पर जीएसटी से पड़ने वाले असर का बारीकी से मुआयना करें। मोदी अफसरों से यह जिक्र करना नहीं भूले कि उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे को को किस तरह 'अपने कंधों पर' ढोया है।
सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के बाद जीएसटी साहसिक फैसला
अधिकारियों का कहना है कि मोदी जीएसटी को कामयाब बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। इसलिए वो लगातार इसको समझने के लिए अधिकारियों से ब्रीफिंग ले रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद पीएम मोदी ने उसकी कामयाबी या नाकामयाबी अपने सिर पर ही लिया है। उसी तरह माना जा रहा है कि अगर जीएसटी सफल होती है, जनता के बीच पीएम मोदी का विश्वास और गहरा हो जाएगा।
सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने कई कड़ फैसले लिए। नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दे मोदी की छवि को वैश्विक पटल पर और उभारा। ये दोनों फैसले साहसिक फैसला माना गया।
बीजेपी नेताओं के मुताबिक, यह मोदी की छवि का ही असर था, जिसकी वजह से सरकार की उस दलील को लोगों के बीच रजामंदी मिली कि नोटबंदी का निशाना आम लोग नहीं, बल्कि टैक्स चुराने वाले और जमाखोर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन से आजादी के सबसे बड़े सुधार के लिए जीएसटी लॉन्च पर कहा कि यह नई कर व्यवस्था गरीबों के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में कुछ ऐसे पल भी आते हैं जिसमें हम किसी नए मोड़ पर जाते हैं। आज इस मध्य रात्रि से हम देश के आगे का मार्ग सुनिश्चित करने जा रहे हैं।
मोदी अपनी हर फैसले को गरीबों से जोड़कर सवा सौ करोड़ देशवासी को जोड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में गरीबों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है इससे गरीबों का भला होगा।