फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST is Great Selfish Tax and demonetisation is a scam says Mamata banerjee 

राहुल के 'गब्बर सिंह टैक्स' के बाद अब ममता ने GST को बताया 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स'

Mon, 06 Nov 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
GST is Great Selfish Tax and demonetisation is a scam says Mamata banerjee 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स' कहा है। ममता ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 'जीएसटी लोगों को परेशान करने वाला और भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाली टैक्स प्रणाली है।'

विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'नोटबंदी एक घोटाला है, जिसने अर्थव्यवस्था को खोखला किया उसके विरोध में आप सभी 8 नवंबर को अपनी ट्वीटर प्रोफाइल फोटो काले रंग में बदले।'
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों गुजरात दौरे पर जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया था। कहा था कि जीएसटी को देश पर थोपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ममता के 'राइट हैंड' रहे मुकुल रॉय भाजपा में शामिल, कहा- PM मोदी के साथ काम करना गर्व की बात    


दरअसल, पिछले वर्ष 2016 में 8 नवंबर को पीएम मोदी ने सबको चौंकाते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों का चलन बंद करते हुए उन्हें अवैध करार दे दिया था। अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह कदम बहुत बड़ा था। 

सरकार ने इस कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा करार दिया था। लेकिन नोटबंदी के आंकड़े सार्वजनिक होने और अर्थव्यवस्था पर इसके पड़े नकारात्मक प्रभावों के बाद से पीएम मोदी के इस साहसी कदम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब भी इस कदम का बचाव किया जा रहा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed