फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST Council meet, CGST and SGST primary drafts approved

जीएसटी काउंसिल बैठक: सीजीएसटी और एसजीएसटी पर सहमति, दोहरे नियंत्रण पर अब भी टकराव

Sat, 24 Dec 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
GST Council meet, CGST and SGST primary drafts approved
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : self

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को यहां हुई 7वीं बैठक में सीजीएसटी कानून, एसजीएसटी और जीएसटी मुआवजा कानूनों पर तो सहमति बन गई, लेकिन दोहरे नियंत्रण (डुएल कंट्रोल) और आईजीएसटी पर सहमति नहीं बन सकी। अब इन बचे हुए मसलों पर परिषद की अगली बैठक में चर्चा होगी जो आगामी तीन एवं चार जनवरी को प्रस्तावित है।

विज्ञापन


परिषद की 22-23 दिसंबर को हुई बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि राज्यों के मुआवजे को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी मसलों पर लगभग सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन


केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) और राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) पर प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इन पर जो कुछ संशोधन आए, उसे शामिल कर मसौदा अगली बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्र सरकार सर्विस टैक्स देने वाले कारोबारी पर चाहती है नियंत्रण

GST Council meet, CGST and SGST primary drafts approved

जेटली ने कहा कि अधिकांश मसलों को हल कर लिया गया है। इसके सशक्तीकरण और दोहरे नियंत्रण को लेकर बात चल रही हैं। जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों को होने वाले राजस्व के नुकसान की भरपाई हर दो माह में की जाएगी, इस पर सहमति बनी है। मुआवजे का प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार करके उसे मंजूर किया गया है। गौरतलब है कि पहले तीन माह में नुकसान की भरपाई की बात थी।

जीएसटी परिषद की अगली बैठक 3-4 जनवरी 2017 को होगी। इसमें दोहरे नियंत्रण और आईजीएसटी को लेकर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार सर्विस टैक्स देने वाले कारोबारी पर नियंत्रण चाहती है, जबकि राज्य 1.5 करोड़ टर्नओवर के सभी कारोबारी पर नियंत्रण चाहते हैं।
 
नरेंद्र मोदी सरकार अगले साल एक अप्रैल से एक देश, एक टैक्स यानी वस्तु एवं सेवा कर लागू करना चाहती है। अब दिसंबर लगभग बीत चुका है और सरकार के पास इस दिशा में काम करने के लिए महज तीन महीने बचे हैं इसलिए सब कुछ बेहद कम समय में करना होगा। यह भी उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल की पिछली तीन बैठकों में दोहरे नियंत्रण पर सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed