{"_id":"5c08af74bdec22418c7a858d","slug":"grp-personnel-rescue-two-women-passengers-from-being-run-over-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रेलवे पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, बची दो महिलाओं की जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: रेलवे पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, बची दो महिलाओं की जिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादर
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को बचाते जीआरपी के जवान
- फोटो : ANI
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने दो महिला यात्रियों को ट्रेन से कटने से बचाया। मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर दोनों महिलाएं चलती हुई ट्रेन से उतर रही थीं। तभी वह नीचे गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए पुलिस के जवान तुरंत दौड़े और उन्हें ट्रेन के नीचे आने से बचाया। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
इससे पहले दादर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल के कांस्टेबल ने 65 साल के एक वरिष्ठ नागरिक की जान बचाई थी। बुजुर्ग प्लेटफॉर्म पर अचानक गिर गए थे। कांस्टेबल उन्हें अपने कंधे पर लेकर स्टेशन के बाहर पार्क एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर पहुंचा। यह घटना 29 नवंबर को सुबह 11.45 बजे की है। जब दादर रेलवे पुलिस को यात्रियों ने सूचना दी कि तुकाराम गोले नाम का बुजुर्ग सीने में तेज दर्द होने की वजह से प्लेटफॉर्म पर गिर गया है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे कांस्टेबल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
#WATCH: Government Railway Police (GRP) personnel rescue two women passengers from being run over by a train at Dadar Railway Station in Mumbai. #Mahasrashtra (5/12/2018) pic.twitter.com/hzEFRxMDVc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 6, 2018