{"_id":"57365bbd4f1c1bf506919d4c","slug":"grp-jawans-killed-by-dacoits-looted-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने जीआरपी जवान की हत्या कर लूटे हथियार, एक जवान की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने जीआरपी जवान की हत्या कर लूटे हथियार, एक जवान की हालत गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुगलसराय
Updated Sat, 14 May 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
बक्सर से पहले पौनी के पास हुई वारदात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे मुगलसराय जीआरपी के दो आरक्षियों की बक्सर से पहले पौनी के पास शुक्रवार रात लगभग 11.15 बजे डकैतों से मुठभेड़ हो गई। डकैत दोनों आरक्षियों को गोली मारकर उनके असलहे लूट ले गए। गोली लगने से एक आरक्षी की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मुगलसराय जीआरपी में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह और नंदलाल यादव बक्सर पैसेंजर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे थे। शुक्रवार रात लगभग 11.15 बजे बक्सर से पहले पौनी के पास डकैतों से इनकी ट्रेन में मुठभेड़ हो गई। दोनों आरक्षियों को डकैतों ने गोली मारकर उनके असलहे लूट लिए। गोली लगने के कारण अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी प्रभारी अपने दल के साथ बक्सर के लिए हुए रवाना हो गए। घायल को बक्सर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अभिषेक बलिया जिले के थाना नरही के ग्राम चौरा का रहने वाला था। जबकि नंदलाल आजमगढ़ के थाना नेहनगर क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी रेलवे, कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रेन में डकैती की सूचना मिली है। अधिकारी मौके पर जा रहे हैं। घायल आरक्षी को बक्सर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन