फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GRP caught bullets cache of INSAS and AK-47 assault rifles

जीआरपी ने पकड़ा इंसास और एके-47 रायफल्स की गोलियों का जखीरा

Fri, 22 Jul 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी/ मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी/ मुरादाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
GRP caught bullets cache of INSAS and AK-47 assault rifles
रायफल की गोलियां

यूपी के मुरादाबाद से बिहार ले जाते समय जीआरपी ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। इंसास रायफल और एके-47 के करीब 1250 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 20 जुलाई से सावन शुरू होने और इतनी भारी मात्रा में कारतूस पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। इसके तार बिहार में नक्सलियों से जुड़े होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कारतूस के साथ सोमवार को ही दो लोगों को हिरासत में लिया था और तभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एटीएस और एसटीएफ ने भी इन दोनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


 कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस की दो टीमें बिहार और मुरादाबाद के लिए रवाना कर दी गई हैं। इसके अलावा चंदौली और मुगलसराय सहित आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि कारतूसों की खेप नक्सलियों तक पहुंचाने की पूरी तैयारी थी लेकिन पुलिस की सक्रियता से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने एक को उठाया

GRP caught bullets cache of INSAS and AK-47 assault rifles
वाराणसी कैंट पर मिला कारतूसों का जखीरा - फोटो : Railinfo

पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार आरा निवासी सीआरपीएफ का जवान ने अपने भतीजे और एक सहयोगी को कारतूस लेने के लिए भेजा था। पकड़े गए लोगों का कहना है कि मुरादाबाद में उन्हें इसकी सप्लाई दी गई। इसकेबाद वह पंजाब मेल से लौट रहे थे। सटीक सूचना पर जीआरपी ने वाराणसी स्टेशन पर दबोच लिया गया।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि रामपुर स्थित सीआरपीएफ बटालियन से यह कारतूस सप्लाई हुई होगी। जीआरपी जांच में जुटी हुई है। एसटीएफ से भी इसमें मदद मांगी गई है।  आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी के चालक को वाराणसी जीआरपी और एसटीएफ की टीम गुरुवार की दोपहर उठा ले गई। कारतूस के साथ पकड़ा गया एक आरोपी चालक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पूछताछ के लिए पुलिस ने चालक को उसके  क्वार्टर से उठाया है। यह खेप मुरादाबाद से बिहार के मुंगेर तक पहुंचाने के लिए दी गयी थी। आरोपियों ने मुरादाबाद स्थित एक व्यक्ति का नाम बताया, जिसका रिकार्ड खंगाला गया तो पुलिस को जानकारी हुई कि उस व्यक्ति की वार्ता मुगलसराय आरपीएफ में तैनात एक चालक से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed