फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   group of criminals fired four rounds from two pistols at toll plaza staff

टोल बूथ कर्मचारी ने मांगा टोल, गैंगस्टर्स ने स्टाफ पर की फायरिंग 

Mon, 25 Mar 2019 03:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 25 Mar 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
group of criminals fired four rounds from two pistols at toll plaza staff
मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

अपराधियों के एक समूह ने सतारा-पुणे राजमार्ग पर मौजूद टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर चार राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के की है। यह घटना अनेवाडी टोल प्लाजा पर एक बजे घटी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि जब अपराधी मारुति स्विफ्ट कार से यात्रा कर रहे थे तब उनसे टोल कर्मचारियों ने टोल देने के लिए कहा। जिसकी वजह से उनका कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। अनेवाडी टोल प्लाजा सतारा से 18 किलोमीटर और पुणे से 90 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, 'जब उनसे टोल देने के लिए कहा गया तो विवाद खड़ा हो गया। ड्राइवर ने दो और कारों के आने का इंतजार किया ताकि उसके साथी वहां पहुंच जाएं। एक बार जैसे ही वह आए तो 10 लोगों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हमला कर दिया और उनपर दो पिस्टल से चार राउंड की फायरिंग की। कोई भी गोली से घायल नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल बूथ स्टाफ पर पत्थर भी फेंके गए। इससे 30 साल के विशाल राजे घायल हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अपराधी बाबू चोरगे गैंग के सदस्य थे। यह गैंग पुणे और उसके आस-पास के क्षेत्रों में काफी सक्रिय है। अधिकारी ने बताया कि हमने एक मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से दो खाली और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed