Assam: गोलाघाट में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
असम के गोलाघाट जिले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। कृषि मंत्री अतुल बोरा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड फेंकने की घटना हुई। इस हमले में असम पुलिस तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलावर की रात सापगुरी इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने शिविर पर ग्रेनेड फेंका। घायल जवानों को कमला मिरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घालयों की स्थिति खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें: Aurangzeb Tomb Row: नागपुर में हुए दंगों के लिए गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों को जमानत; हाईकोर्ट ने दी राहत
घटना में शामिल लोगों की पहचान में जुटी पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से छर्रे बरामद किए। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। इसमें यह भी शामिल है कि क्या यह चरमपंथियों, शिकारियों या बदमाशों का काम था।
कृषि मंत्री ने की घटना की कड़ी निंदी
बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कृषि मंत्री अतुल बोरा ने अस्पताल का दौरा किया और घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बोरा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं हिंसा की इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है और ये क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के हमारे सामूहिक संकल्प को नहीं रोक पाएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.