फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   green energy health sector india usa partnership important lithium reserve benefits

Green Energy: ग्रीन एनर्जी और स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे भारत-अमेरिका, लीथियम मिलने से होगा फायदा

Thu, 02 Mar 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Mar 2023 03:30 PM IST
सार

जेड तरार ने कहा कि जी-20 देशों के साथ मिलकर हम कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर तरार ने कहा कि भारत सहित सभी देशों को युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन
green energy health sector india usa partnership important lithium reserve benefits
भारत अमेरिका में मजबूत होते संबंध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की परिचर्चा में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और भारत एक दूसरे के मजबूत साझेदार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत सरकार के साथ मिल कर ग्रीन एनर्जी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। बाइडन सरकार इसको और आगे बढ़ाना चाहती है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, मुंबई व यूएस स्टेट डिपार्टमेंट इंटरनेशनल मीडिया हब, लंदन के अधिकारियों के साथ मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के चर्चा सत्र में यूएस डिपार्टमेंट आफ स्टेट के (हिंदी-उर्दु) प्रवक्ता जेड तरार ने यह बातें कही।   

विज्ञापन


प्रवक्ता जेड तरार ने कहा कि जी-20 देशों के साथ मिलकर हम कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर तरार ने कहा कि भारत सहित सभी देशों को युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। अमेरिका यूक्रेन को मजबूत बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत में लीथिएम का बड़ा भंडार मिलने से इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैटरी बनाने के लिए यह जरूरी पदार्थ होता है। अभी तक चीन से इसका आयात करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


इस मौके पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो, वाणिज्य दूतावास की प्रेस और डिजिटल मीडिया टीम से जुड़ी जेसिका डोयेल, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट इंटरनेशनल मीडिया हब, लंदन की निदेशक एलिजाबेथ स्टिकनी, अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली की फर्स्ट सेक्रेटरी मार्गेरेट मैकलीओड, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट मीडिया हब लंदन के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार अनवर हुसैन, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की वरिष्ठ मीडिया सलाहकार अपर्णा नायर मौजूद थी। चर्चा सत्र में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक और सचिव अभय मिश्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed