{"_id":"68fce730995ba2a4e9095e19","slug":"govt-working-to-shield-conventional-media-amid-rapid-digitisation-vaishnaw-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MIB: डिजिटल बदलाव से पारंपरिक मीडिया बचाने की तैयारी, विज्ञापन दरों में बदलाव कर नई रणनीति बना रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MIB: डिजिटल बदलाव से पारंपरिक मीडिया बचाने की तैयारी, विज्ञापन दरों में बदलाव कर नई रणनीति बना रही सरकार
Sat, 25 Oct 2025 08:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:35 PM IST
सार
MIB: सरकार पारंपरिक मीडिया को डिजिटल बदलाव से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नई योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेडियो और टीवी में नियामक बाधाओं को हटाने और टीआरपी सुधार पर काम चल रहा है, साथ ही प्रिंट और टीवी मीडिया के विज्ञापन दरों में वृद्धि पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने तेजी से डिजिटल बदलाव के कारण पारंपरिक मीडिया को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कई कदम उठाने की योजना बनाई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सरकार रेडियो उद्योग में नियामक अड़चनों को हटाने और टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में सुधारों पर काम कर रही है। मंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, हर जगह जहां नियामक बाधाएं हैं, सरकार उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है।
वैष्णव ने कहा कि मंत्रालय टीवी रेटिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के तरीकों का पता लगा रहा है, ताकि सरकार के विज्ञापनों से टेलीविजन चैनलों का निष्पक्ष राजस्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि टीआरपी के दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं। पहला परामर्श पूरा हो चुका है, फीडबैक मिला है और जल्द ही दूसरा परामर्श पत्र प्रकाशित किया जाएगा। सरकार प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के लिए विज्ञापन दरें बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें: 'रोहिंग्या घुसपैठियों को बंगाल में बसने में मदद कर रही TMC, बदल रही डेमोग्राफी', शुभेंदु का दावा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार समाचार पत्रों के पंजीयक (आरएनआई), केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के एकीकरण पर काम कर रही है, ताकि मीडिया आउटरीच और नियामक कार्यों में तालमेल बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि पीआईबी ने अपने आउटरीच प्रयासों को तेज किया है और नियमित रूप से महत्वपूर्ण विषयों पर पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) और शोध आधारित दस्तावेज जारी कर रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि वीडियो और ऑनलाइन सामग्री की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए फैक्ट-चेकिंग चैटबोट विकसित किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रिंट मीडिया के लिए सरकार ने सरकारी विज्ञापन दरों में 26 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है और इसके लिए 15 नवंबर के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन