फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt will take action on those anonymous assets

‘मोदी पीछे हटने वाले नहीं, बेनामी संपत्ति वालों पर भी होगी कार्रवाई’

Tue, 20 Dec 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Dec 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Govt  will take action on those anonymous assets

नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति रखने वालों का नंबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे हटने वाले नहीं हैं। बेनामी संपत्ति रखने वालों पर भी कार्रवाई होगी। यह कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन का। उन्होंने निघासन के झंडी रोड स्थित अशोक चौधरी के प्लाट में और सिसैया (धौरहरा) के ओएनजीसी अस्पताल परिसर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में 70 सालों से अमीर और अमीर होता जा रहा है, जबकि गरीब और अधिक गरीब हो गया है।

विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि देश में तमाम अपात्रों के राशन कार्ड बनाए गए थे। जब राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया तो करीब 22 लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के सभी प्रदेशों को करोड़ों रुपये देकर भूमि की जांच कर सोइल कार्ड देने के लिए कहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अब तक 38 लाख रुपये तक खर्च नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार बनने के बाद पांच सौ हजार के नोटों की कद्र समाप्त हो गई है। उसी प्रकार से आने वाले समय में देश से अमीरों की कद्र भी समाप्त हो जाएगी। नोटबंदी से देश को जो फायदा मिला है। वह आने वाले बजट में जनता को जरूर दिखाई पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदों को मिलने वाला वजीफा सपा ने डकार लिया

Govt  will take action on those anonymous assets

बतौर विशिष्ट अतिथि आए सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर ने कहा कि परिर्वतन यात्रा का मतलब सत्ता हथियाना नहीं है। देश और पूरे प्रदेश में परिवर्तन लाना है। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिंदों को मिलने वाला वजीफा सपा ने डकार लिया और मुर्दों के लिए दीवार बनाई जा रही है।

सपा और बसपा पर पिछड़ों और अगड़ों की विरोधी बताया। सभा को सांसद अजय मिश्र टेनी, पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा, सांसद रेखा वर्मा, आशीष मिश्रा मोनू, अरविंद सिंह संजय आदि ने संबोधित किया। संचालन विनोद लोधी ने किया।

सिसैया के ओएनजीसी अस्पताल परिसर में आयोजित सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्षेत्र की नब्ज परखी और कहा कि माया और मुलायम ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का जो कीचड़ फैलाया है, उसमें कमल खिलाने का समय आ गया है। सांसद रेखा वर्मा और अजय मिश्र टेनी ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा में सतीश शर्मा, रमेश सिंह, रेखा वर्मा, समर प्रताप सिंह, श्याम किशोर अवस्थी, अरविंद गिरि, अंकित अवस्थी, अनुपम अवस्थी आदि समर्थकों संग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed